Home Sports ड्रॉप या चोटिल? अय्यर के साथ क्या हुआ, बाकी 3 टेस्ट से क्यों किया गया बाहर

ड्रॉप या चोटिल? अय्यर के साथ क्या हुआ, बाकी 3 टेस्ट से क्यों किया गया बाहर

0
ड्रॉप या चोटिल? अय्यर के साथ क्या हुआ, बाकी 3 टेस्ट से क्यों किया गया बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रेयस अय्यर शुरुआती टेस्ट में जूझते नजर आए
इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे 3 टेस्ट से हुए बाहर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को 5 मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में 15 फरवरी से इंग्लैंड से भिड़ना है. बीसीसीआई ने सीरीज के बाकी बचे 3 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. हालांकि बोर्ड के एक फैसले से सभी हैरान हैं. मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर कर दिया गया है. श्रेयस को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे 3 टेस्ट मैचों के लिए नहीं चुना गया है. बड़ी बात यह है कि बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में श्रेयस अय्यर को बाहर करने का कोई भी स्पष्ट कारण नहीं दिया है. ऐस में फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि श्रेयस अय्यर को ड्रॉप किया गया है कि वह चोटिल हैं, जिसकी वजह से उनका सेलेक्शन नहीं हुआ.

मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोटिल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि श्रेयस की पीठ में जकड़न हैं और उनके ग्रोइन में दर्द है. इसलिए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) बाकी के बचे 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया. यही कारण है कि श्रेयस अब बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी जाएंगे. वह कब तो ठीक हो पाएंगे, इसका भी अबतक कुछ भी पता नहीं लग सका है. श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में रन के लिए जूझते हुए नजर आए. उन्होंने पहले दो टेस्ट मैचों में 27 और 29 का स्कोर किया था.

कौन हैं आकाशदीप? जिनकी टीम इंडिया में हुई सरप्राइज एंट्री, अंग्रेज खिलाड़ियों का आग उगलती गेंदों से करेंगे वेलकम

IND vs ENG: कोहली- अय्यर बाहर, आकाश दीप की एंट्री, जडेजा-राहुल की वापसी, आखिरी 3 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान

5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. हैदराबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच मेहमान इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था जबकि विशाखापत्तन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया था. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. विराट कोहली निजी कारणों की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. तेज गेंदबा आकाश दीप पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं.

आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

Tags: IND vs ENG, India Vs England, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here