Home Sports बुमराह को लेकर पूर्व कोच का खुलासा, लिमिटेड ओवर गेंदबाज बुलाने पर होती है चिढ़

बुमराह को लेकर पूर्व कोच का खुलासा, लिमिटेड ओवर गेंदबाज बुलाने पर होती है चिढ़

0
बुमराह को लेकर पूर्व कोच का खुलासा, लिमिटेड ओवर गेंदबाज बुलाने पर होती है चिढ़

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली बार टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग हासिल की है. भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री इस गेंदबाज को लेकर कुछ खास बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि वह जानते थे कि जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बेताब थे. यह तेज गेंदबाज खुद को ‘सफेद गेंद विशेषज्ञ’ के तौर पर बुलाना पसंद नहीं करता था. बुमराह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टेस्ट रैंकिंग में टॉप स्थान पर रहने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं.

विशाखापत्तनम टेस्ट में जीत से भारत को सीरीज में 1-1 से बराबरी दिलाने वाले मुकाबले में उन्होंने 91 रन देकर नौ विकेट झटके. इससे यह 30 साल का खिलाड़ी सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट हासिल करने वाला भारतीय बन गया. शास्त्री ने ‘द टाइम्स’ के लिए लिखने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन को दिए एक साक्षात्कार में बुमराह के साथ अपनी बातचीत के बारे में बताया. इस तेज गेंदबाज ने उनसे कहा था कि टेस्ट खेलना उनकी जिंदगी का ‘सबसे बड़ा दिन’ होगा.

शास्त्री ने याद करते हुए कहा, ‘‘मुझे कोलकाता में उनसे पहली बातचीत याद है, जिसमें मैंने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें टेस्ट क्रिकेट में दिलचस्पी है? तब उसने कहा था कि यह उसके जीवन का सबसे बड़ा दिन होगा. उससे बिना पूछे ही उसे सफेद गेंद का विशेषज्ञ करार दे दिया गया. लेकिन मैं जानता था और देखना चाहता था कि उसमें टेस्ट खेलने को लेकर कितनी भूख है. मैंने उससे कहा, तैयार रहो. मैंने उसे कहा कि मैं उसे दक्षिण अफ्रीका में खिलाने जा रहा हूं.’’

बुमराह ने जनवरी 2018 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया. शास्त्री ने कहा, ‘‘वह टेस्ट क्रिकेट में खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर बहुत उत्साहित है.’’
पूर्व मुख्य कोच ने मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में बुमराह के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सिर्फ सफेद गेंद का विशेषज्ञ मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘वह विराट कोहली के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बेताब था. वह जानता है कि कोई भी सफेद गेंद के औसत को याद नहीं रखता है. लोग सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में आपके नंबर हमेशा याद रखेंगे.’’

Tags: Jasprit Bumrah, Ravi shastri

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here