[ad_1]

ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा
– फोटो : PTI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टी20 में ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार पारी खेली है। उन्होंने 55 गेंद में नाबाद 120 रन बनाए। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 241 रन बनाए। मैक्सवेल के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पांचवां शतक रहा। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित ने भी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं।
[ad_2]
Source link