Home Breaking News Ecuador: खराब सड़कों की वीडियो बना रही थी पार्षद, हमलावर गोली मारकर भागे, खड़े देखते रहे लोग

Ecuador: खराब सड़कों की वीडियो बना रही थी पार्षद, हमलावर गोली मारकर भागे, खड़े देखते रहे लोग

0
Ecuador: खराब सड़कों की वीडियो बना रही थी पार्षद, हमलावर गोली मारकर भागे, खड़े देखते रहे लोग

[ad_1]

ecuador lawmaker diana carnero shot dead while recording poor roads in her area

डियाना कारनेरो
– फोटो : एक्स/ट्विटर El Universo

विस्तार


दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में एक युवा महिला नेता की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब महिला नेता अपने इलाके की खराब सड़कों की वीडियो बना रही थीं। घटना के बाद इक्वाडोर में दुख की लहर दौड़ गई है और लोगों ने एक युवा नेता की इस तरह दिनदहाड़े हत्या पर गुस्सा जाहिर किया है। 

वीडियो रिकॉर्ड करते हुए हमला

इक्वाडोर की पार्षद डियाना कारनेरो (29 वर्षीय) पर उस वक्त हमला किया गया, जब वे गुयास नारंजल इलाके में खराब सड़कों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहीं थी। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने डियाना के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि लोग खड़े देखते रह गए। घटना के तुरंत बाद डियाना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमलावरों की पहचान कर तलाश की जा रही है। 

पूर्व राष्ट्रपति ने जताया दुख

डियाना की हत्या पर इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरेया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा ‘डियाना सिर्फ 29 साल की थी। यह दुस्वपन है, जब इस उम्र के बच्चे  दुनिया से जाएं तो मां-बाप पर क्या बीतती होगी। हत्यारों ने एक प्रतिभाशाली नेता का जीवन खत्म कर दिया। यह कितना शर्मनाक है।’ वहीं गुयाक्विल की डिप्टी मेयर ब्लांका लोपेज ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘ये सब खत्म होना चाहिए। अपने इलाके, प्रांत और देश की बेहतरी की कामना करने के लिए किसी की जान को खतरा नहीं होना चाहिए।’

इक्वाडोर इन दिनों गंभीर सुरक्षा संकट से जूझ रहा है। दरअसल इक्वाडोर के हाई प्रोफाइल गिरोह का नेता एडेल्फो ‘फिटो’ मैकियास बीते दिनों गुआयाक्विल जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद देश में हिंसा का दौर शुरू हो गया है। हालात को देखते हुए राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने देश में आपातकाल का एलान कर दिया था। इस हिंसा में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इक्वाडोर में ही बीते दिनों टीवी पर लाइव प्रसारण के दौरान नकाबपोश अपराधियों ने न्यूज चैनल को निशाना बनाया था। अपराधियों द्वारा कई पुलिस अधिकारियों का अपहरण कर लिया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here