[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी अंडर 19 विश्व कप फाइनल पर दुनियाभर की नजर थी. रिकॉर्ड 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और 253 रन का स्कोर खड़ा करने में सफलता हासिल की. कंगारू टीम भारत के सामने यह लक्ष्य एक बैटर की वजह से रखने में कामयाब हुई जिसने गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. वर्ल्ड कप फाइनल में यह किसी भी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ आईसीसी वनडे अंडर 19 विश्व कप फाइनल में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. टीम इंडिया ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआती की और पहली सफलता जल्दी हासिल कर ली. इसके बाद कंगारू बल्लेबाजों ने अपना जोर दिखाया और साझेदारी कर स्कोर 100 के करीब पहुंचाया.
ऑस्ट्रेलिया के पंजाबी मुंडे का कमाल
भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए पंजाबी मुंडे हरजस सिंह ने शानदार अर्शशतकीय पारी खेल डाली. इस टूर्नामेंट में अब तक रन बनाने को तरस रहे बैटर ने 3 छक्के और इतने ही चौके की मदद से 55 रन की पारी खेल मैच का रुख बदल दिया. ऑस्ट्रेलिया की रन गति को बढ़ाया और टीम की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेली.
फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी अंडर 19 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हुई. इससे पहले 1998 में साउथ अफ्रीका में ही खेले गए टूर्नामेंट के दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने 241 रन का स्कोर खड़ा किया था. इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर इसे हासिल कर जीत दर्ज की थी.
.
Tags: India vs Australia, Under 19 World Cup
FIRST PUBLISHED : February 11, 2024, 17:26 IST
[ad_2]
Source link