Home Sports किसने तोड़ा भारत के वर्ल्ड कप जीत का सपना, कौन हैं हरजस सिंह जिसने पलटा मैच

किसने तोड़ा भारत के वर्ल्ड कप जीत का सपना, कौन हैं हरजस सिंह जिसने पलटा मैच

0
किसने तोड़ा भारत के वर्ल्ड कप जीत का सपना, कौन हैं हरजस सिंह जिसने पलटा मैच

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया. भारत के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने रिकॉर्ड स्कोर बनाने के बाद जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया जिसमें हरजस सिंह की अर्धशतकीय पारी अहम रही. भारत के खिलाफ इस मैच में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे.

भारत के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप में 19 साल के हरजस सिंह ने मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया के लिए 55 रन की बेहतरीन पारी खेली. 64 बॉल पर 3 चौके और इतने ही छक्के की मदद से इस पारी को खेल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 253 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

कौन हैं हरजस सिंह

हरजस सिंह का परिवार 24 साल पहले चंडीगढ़ से ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया था. 2024 में पिता इंद्रजीत सिंह ने भारत छोड़कर सिडनी में जाकर बसने का फैसला लिया था. हरजस के पिता ट्रैवल इंडस्टी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियन रह चुके हैं. हरजस की माता भी खेल से जुड़ी हुई हैं और वह स्टेट लेवल लॉन्ग जंपर रह चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेल रहे इस युवा के चाचा भारत में ही रहते हैं. साल 2015 में हरजस आखिरी बार भारत आए थे.



हरजस सिंह ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम का हिस्सा हैं और फाइनल में भारत के खिलाफ दमदार अर्धशतक जमाया. बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाला यह युवा दाएं हाथ से गेंदबाजी करता है. 8 साल की उम्र में उन्होंने रेवेस्वी वर्कर्स क्लब की तरफ से खेलना शुरू किया था.

Tags: India vs Australia, Under 19 World Cup



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here