[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (Australia vs West Indies) के बीच दूसरा टी20 मैच एडिलेड में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल ने 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. इस तरह उन्होंने टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा के 5 शतक की बराबरी भी कर ली. मैक्सवेल ने अपनी पारी के दौरान कई छक्के लगाए. जिसमें सबसे लंबा छक्का 109 मीटर का भी था.
सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेल के छक्के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अल्जारी जोसेफ की गेंद पर शानदार छक्का लगाया. यह छक्का 109 मीटर का था. दरअसल, 12वां ओवर वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ करने के लिए आए थे. दूसरी ही गेंद पर मैक्सवेल ने उनकी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया. उस समय मैक्सवेल 41 रन पर खेल रहे थे. मैक्सवेल का ये छक्का लोगों के बीच स्टैंड में जाकर गिरा.
Ind vs Eng: तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हुआ खूंखार बल्लेबाज, नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए दिया दिखाई
109M SIX BY GLENN MAXWELL …!!! pic.twitter.com/0jSgWYdTHZ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 11, 2024
ग्लेन मैक्सवेल ने महज 25 बॉल पर 4 चौके और 4 छक्के जमाते हुए उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद अगली 25 गेंद एक और हाफ सेंचुरी जड़ दी. यानी कुल 50 बॉल का सामना करते हुए ग्लेन ने 9 चौके और 7 छक्के की मदद से टी20 इंटरनेशनल में 5वीं सेंचुरी जड़ी. इस तरह उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. रोहित शर्मा के भी टी20 इंटरनेशनल में कुल 5 शतक हैं.
Ind vs Eng: चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, सीनियर खिलाड़ी हो सकता है बाहर
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 241 रन का स्कोर खड़ा किया. चेज करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 203 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमेन पॉवेल का का बल्ला जमकर बोला लेकिन वह मैच नहीं जिता सके. पॉवेल ने 63 रन बनाए. आंद्र रसेल अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन 37 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह वेस्टइंडीज को लगातार दूसरे टी20 में भी हार का सामना करना पड़ा.
.
Tags: Australia vs west indies, Glenn Maxwell
FIRST PUBLISHED : February 11, 2024, 18:52 IST
[ad_2]
Source link