[ad_1]
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका में खेले गए आईसीसी अंडर 19 विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करे उतरी टीम ने हरजस सिंह की फिफ्टी के दम पर 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया था. भारत की खस्ता हाल बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के आगे बेबस हो गई और 174 रन पर ऑलआउट हो गई. इसी के साथ टीम के लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया.
ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड स्कोर
भारत के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया. टूर्नामेंट में खेले गए फाइनल के इतिहास का यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 241 रन का स्कोर खड़ा किया था.
हरजस सिंह की फिफ्टी ने बदला मैच
ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप फाइनल में हरजस सिंह ने भारत के खिलाफ मुश्किल में आकर जोरदार पारी खेली. 64 बॉल पर 3 चौके और इतने ही छक्के जमाकर उन्होंने 55 रन की पारी खेल डाली. इस मैच में फिफ्टी जमाने वाले वह अकेले बैटर रहे. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 253 रन तक पहुंचाने में उनकी पारी अहम रही. कप्तान ह्यूज बेइबेगन ने 48 जबकि ओलिवर पीक ने 46 रन बनाए.
भारतीय बल्लेबाजों ने दिया धोखा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से नाकाम रही. ओपनर आदर्श सिंह ने एक छोर को अकेले थामे रखा और 47 रन बनाकर आउट हुए. टूर्नामेंट में दो शतक जमाने वाले मुशीर खान 22 रन बनाकर आउट हुए जबकि पिछले मैच में सेंचुरी जमाने वाले सचिन धास महज 9 रन ही बना पाए. कप्तान उदय सहारन सिर्फ 8 रन का ही योगदान कर पाए.
.
Tags: India vs Australia, Under 19 World Cup
FIRST PUBLISHED : February 11, 2024, 20:57 IST
[ad_2]
Source link