Home Breaking News IND vs AUS U19 Live Score: छठी बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मैच

IND vs AUS U19 Live Score: छठी बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मैच

0
IND vs AUS U19 Live Score: छठी बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मैच

[ad_1]

12:48 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: 2016 और 2020 के फाइनल में हारा था भारत

भारत की अंडर-19 टीम ने 2012 और 2018 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इस चरण के खिताबी मैच में भी वह प्रबल दावेदार होगी। भारतीय टीम हमेशा आयु वर्ग के टूर्नामेंट में ‘पावरहाउस’ रही है और इस टूर्नामेंट में नौवीं बार फाइनल में पहुंचना इसका प्रमाण है। भारत की अंडर-19 टीम ने 2016 के बाद सभी फाइनल खेले हैं जिसमें से उसने 2018 और 2022 चरण में खिताब जीते जबकि 2016 और 2020 में उसे हार मिली।

12:46 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: टूर्नामेंट में अजेय है भारतीय टीम

उदय सहारन की अगुवाई वाली मौजूदा टीम शुरू में इतनी शानदार नहीं दिख रही थी क्योंकि कुछ महीने पहले वह अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी, लेकिन यहां टीम फॉर्म में आ गई है। इस टूर्नामेंट 389 बनाने वाले सहारन टीम का प्रदर्शन प्रत्येक मैच में बेहतर होता गया और उसने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। बस सेमीफाइनल ही ऐसा था जिसमें उसने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को महज एक विकेट से हराया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।

12:37 PM, 11-Feb-2024

IND vs AUS U19 Live Score: छठी बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मैच

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत का मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमें तीसरी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं। भारत इससे पहले 2012 और 2018 के फाइनल में उसे हरा चुका है। टीम इंडिया अब तक पांच बार यह खिताब जीत चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया तीन बार चैंपियन बना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here