[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट गुजरात के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशसन स्टेडियम में खेला जाएगा. टेस्ट मैच की शुरुआत 15 फरवरी से होगी जो 19 फरवरी तक चलेगी. इससे पहले खबर आई थी कि तीसरे टेस्ट से जसप्रीत बुमराह बाहर हो सकते हैं. अब रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि बुमराह चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को चौथे टेस्ट के लिए ब्रेक दिया जा सकता है. सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला किया है कि बुमराह को रांची टेस्ट के लिए आराम दिया जाए. उन्हें उन्हें आखिरी टेस्ट खिलाने पर नजर होगी. मैनेजमेंट ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि बुमराह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें आराम की जरूरत हैं. हालांकि, अगर वे चौथे टेस्ट में टीम से बार हुए तो मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो सकती है. सिराज दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे.
दूसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. बुमराह ने ऐसे वक्त पर भारत के लिए विकेट निकाला जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी. मैच को टीम इंडिया की तरफ मोड़ने के लिए उनको इस अवार्ड के लिए चुना गया था. बता दें कि बुमराह ने दूसरे मैच में कुल 91 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किए थे. पहले मैच में भी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट अपने नाम किए थे.
आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.
.
Tags: India Vs England, Jasprit Bumrah, Team india
FIRST PUBLISHED : February 11, 2024, 14:27 IST
[ad_2]
Source link