Home Breaking News Rajya Sabha Ticket: आरपीएन को मिला बगावत का ईनाम, सुधांशु त्रिवेदी को भी राज्यसभा का टिकट

Rajya Sabha Ticket: आरपीएन को मिला बगावत का ईनाम, सुधांशु त्रिवेदी को भी राज्यसभा का टिकट

0
Rajya Sabha Ticket: आरपीएन को मिला बगावत का ईनाम, सुधांशु त्रिवेदी को भी राज्यसभा का टिकट

[ad_1]

Along with RPN Singh, BJP also made Sudhashun Trivedi from UP its candidate in Rajya Sabha elections

आरपीएन सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस के बागी नेताओं को भाजपा ने ईनाम देना जारी रखा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब आरपीएन सिंह की भी किस्मत खुल गई है। भाजपा ने उन्हेंं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजने का निर्णय किया है। कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री ने भी कांग्रेस की उस युवा ब्रिगेड में शामिल हैं जिन्होंने पार्टी की बुरी हालत देख उससे किनारा कर लिया था। पिछड़े समुदाय से आने वाले आरपीएन सिंह के भाजपा में आने से वह पूर्वांचल के पिछड़े समुदाय में मजबूत हुई है। इसका असर विधानसभा चुनावों में भी दिखाई पड़ा था और अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को आरपीएन सिंह का लाभ मिल सकता है। 

आरपीएन सिंह के साथ-साथ भाजपा के तेज तर्रार प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को भी यूपी के रास्ते दुबारा राज्यसभा में लाने के लिए टिकट दे दिया गया है। उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अब वे एक बार फिर राज्यसभा में भाजपा की ओर से बैटिंग करते हुए दिखाई पड़ेंगे। भाजपा ने आज राज्यसभा के 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है जिसमें यूपी से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन का नाम शामिल है। 

इन नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री सुभाष बराला को हरियाणा के रास्ते राज्यसभा में लाने का रास्ता साफ कर दिया गया है। बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, कर्नाटक से नारायण भांडगे का नाम शामिल है। उत्तराखंड से महेंद्र  भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को राज्यसभा का टिकट दिया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here