[ad_1]
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका में अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई. टीम की इस कामयाबी में युवा स्पिनर का बड़ा योगदान रहा. भविष्य के रवींद्र जडेजा बताए जा रहे सौम्य पांडे ने इस टूर्नामेंट के दौरान रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी करते हुए एक खास कीर्तिमान स्थापित किया. इस स्पिनर ने भारत की तरफ से अंडर 19 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा अंजाम दिया.
भारत ने अंडर 19 विश्व कप में 9वीं बार फाइनल तक का सफर तय दिया. उदय सहारन की कप्तानी वाली टीम ने सभी मैच जीतकर ट्रॉफी की तरफ कदम बढ़ाया था. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सौम्य पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को तरसाया और अहम मौके पर बड़ा विकेट हासिल किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल मैच का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. 7 विकेट पर टीम ने 253 रन बनाया.
सौम्य की रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
भारत के स्टार बाएं हाथ के स्पिनर सौम्य पांडे अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 एडिशन में इस गेंदबाज ने कुल 18 विकेट झटके. 2020 में खेले गए टूर्नामेंट में रवि बिश्नोई ने 17 विकेट चटकाए थे.
भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
सौम्य पांडे के नाम अब अंडर 19 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा 18 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. रवि बिश्नोई अब 17 विकटों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. 2000 में खेले गए अंडर 19 विश्व कप में शलब श्रीवास्तव ने कुल 14 विकेट हासिल किए थे. 2002 में अभिषेक शर्मा ने भी इतने ही विकेट झटके थे.
.
Tags: Under 19 World Cup
FIRST PUBLISHED : February 11, 2024, 19:46 IST
[ad_2]
Source link