[ad_1]
नई दिल्ली. ग्लेन मैक्सवेल कुछ दिन पहले साथी क्रिकेटर ब्रेट ली के रॉक बैंड ‘सिक्स एंड आउट’ का शो देखने के लिए एडिलेड पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने पब में जमकर पार्टी की. इससे उनकी तबीयत खराब हो गई. इसके बाद एम्बुलेंस बुलाई गई और मैक्सवेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि उन्हें अस्पताल से जल्दी ही छुट्टी दे दी गई. इससे उनकी तबीयत खराब हो गई. इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इसने मेरी फैमिली पर बहुत प्रभाव डाला.
मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक जड़ने के बाद कहा, “मुझे लगता है कि शायद इसने मेरे परिवार को उससे थोड़ा अधिक प्रभावित किया जितना मुझ पर किया. मुझे पता था कि उस सप्ताह मेरी छुट्टी थी और जाहिर तौर पर वह घटना आदर्श के लायक नहीं थी. लेकिन मेरे पास उस सप्ताह छुट्टी थी, मुझे पता था कि मुझे उस सप्ताह खेल से दूर रहना था. इसलिए मैंने ये किया. लेकिन मैं वापस आया और अपनी दौड़, अपने जिम में वापस लग गया. ग्राउंड पर वापस आने के बाद मुझे वास्तव में अच्छा और तरोताजा महसूस हुआ.मेरा ध्यान अब बस इस टी20 सीरीज पर केंद्रित है.”
भारत हारा तो पाकिस्तानी करने लगे ट्रोल, फिर इरफान पठान ने दिया करारा जवाब, कहा- खुद तो फाइनल में…
ग्लेन मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में महज 25 बॉल पर 4 चौके और 4 छक्के जमाते हुए उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद अगली 25 गेंद एक और हाफ सेंचुरी जड़ दी. यानी कुल 50 बॉल का सामना करते हुए ग्लेन ने 9 चौके और 7 छक्के की मदद से टी20 इंटरनेशनल में 5वीं सेंचुरी जड़ी. इस तरह उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. रोहित शर्मा के भी टी20 इंटरनेशनल में कुल 5 शतक हैं.
.
Tags: Australia Cricket Team, Glenn Maxwell
FIRST PUBLISHED : February 12, 2024, 13:22 IST
[ad_2]
Source link