Home Sports तीसरे टेस्ट से पहले नए अवतार में दिखे कप्तान रोहित शर्मा, धोनी की दिलाई याद, देखें VIDEO

तीसरे टेस्ट से पहले नए अवतार में दिखे कप्तान रोहित शर्मा, धोनी की दिलाई याद, देखें VIDEO

0
तीसरे टेस्ट से पहले नए अवतार में दिखे कप्तान रोहित शर्मा, धोनी की दिलाई याद, देखें VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच तीसरा टेस्ट गुजरात के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशसन स्टेडियम में खेला जाएगा. टेस्ट मैच की शुरुआत 15 फरवरी से होगी जो 19 फरवरी तक चलेगी. आखिरी 3 टेस्ट के लिए टीम का ऐलान भी हो गया है. विराट कोहली, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी इस बार ग्राउंड पर नजर नहीं आएंगे. तीसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा अपनी टीम के साथ रोजकोट के लिए रवाना होते दिखे. इस दौरान वह अलग ही अवतार में दिखे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें रोहित शर्मा टीम के साथ राजकोट जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है. इस वीडियो में रोहित शर्मा अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, उन्होंने अपने बाल कटवा लिए हैं और एक नए हेयरस्टाइल के साथ सफर करते दिखे. रोहित का ये लुक महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाता है. धोनी ने भी कुछ दिन पहले कुछ इसी तरह का हेयरस्टाइल रखा था.

Ind vs Aus U19 WC Final: 1,2 नहीं… भारत की हार के 3 कारण, जिसने टीम इंडिया को छठी बार चैंपियन बनने से रोका

बात करें रोहित शर्मा के अब तक के प्रदर्शन की तो वह सीरीज में अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं. रोहित ने पहले टेस्ट की पहली इनिंग में 24 और दूसरी इनिंग में 39 रन बनाए थे. भारत यह मैच 28 रन से हार गया था. वहीं, दूसरे टेस्ट में भी रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा था. रोहित ने दूसरे टेस्ट की पहली और दूसरी इनिंग में क्रमश: 14 और 13 रन बनाए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा कुछ कमाल कर पाते हैं या नहीं.

आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

Tags: India Vs England, Ms dhoni, Off The Field, Rohit sharma



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here