Home Sports 2 खिलाड़ियों ने बचाई लाज, और भी शर्मनाक होती भारतीय टीम की हार

2 खिलाड़ियों ने बचाई लाज, और भी शर्मनाक होती भारतीय टीम की हार

0
2 खिलाड़ियों ने बचाई लाज, और भी शर्मनाक होती भारतीय टीम की हार

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना भारत का एक बार फिर से अधूरा रह गया. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हारने के बाद पूरे देश की नजर अंडर 19 विश्वकप पर थी लेकिन यहां भी ऑस्ट्रेलिया बाजी मार गया. भारत के खिलाफ एक और फाइनल में कंगारू टीम बीस साबित हुई. वर्ल्ड कप फाइनल को एकतरफा बनाकर टीम ने जीत दर्ज की और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. भारत को 79 रन की हार मिली लेकिन यह और भी शर्मनाक हो जाती अगर दो खिलाड़ी ने संघर्ष नहीं किया होता.

रविवार 11 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 विश्व कप खेला गया. टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेबगेन जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. भारत को खिलाफ शुरुआती विकेट गंवाने के बाद टीम भी टीम ने 253 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की. हरजस सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि कप्तान ह्यूज बेइबेगन ने 48 और ओलिवर पीक ने 46 रन बनाए. भारतीय टीम 174 रन के स्कोर पर ढेर हो गई और मुकाबले 79 रन से ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया.

दो खिलाड़ियों ने किया संघर्ष
भारतीय टीम की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 254 रन से लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी. 91 रन के स्कोर पर ही आधी से ज्यादा टीम वापस लौट चुकी थी. 6 विकेट गंवाने के बाद भी ओपनर आदर्श सिंह ने एक छोर संभाले रखा. 47 रन की पारी खेलकर वो आउट हुए. उनके आउट होने के बाद मुरुगन अभिषेक ने मोर्चा थामा और स्कोर आगे बढ़ाते हुए इसे 160 के पार पहुंचाया. 42 रन की पारी खेलकर वो आउट हुए और भारत की पारी 174 रन पर सिमट गई.

Tags: India vs Australia, Under 19 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here