Home Breaking News Biz Updates: नोबेल विजेता बोले- भारत ने  सर्वश्रेष्ठ डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाई, गो फर्स्ट मामले में ये निर्देश

Biz Updates: नोबेल विजेता बोले- भारत ने  सर्वश्रेष्ठ डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाई, गो फर्स्ट मामले में ये निर्देश

0
Biz Updates: नोबेल विजेता बोले- भारत ने  सर्वश्रेष्ठ डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाई, गो फर्स्ट मामले में ये निर्देश

[ad_1]

India successfully built best digital economy says Nobel winner Spence, Business news and updates

बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
– फोटो : amarujala.com

विस्तार


भारत को सबसे अधिक संभावना वाली एक प्रमुख अर्थव्यवस्था बताते हुए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री ए माइकल स्पेन्स ने कहा है कि देश ने दुनिया में अब तक की सबसे अच्छी डिजिटल अर्थव्यवस्था और वित्तीय ढांचे सफलतापूर्वक विकसित किया है। वर्ष 2001 में आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्पेंस ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के बेनेट विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत के दौरान अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ”अभी सर्वाधिक संभावित वृद्धि दर वाली अर्थव्यवस्था भारत है। भारत ने दुनिया में अब तक की सबसे अच्छी डिजिटल अर्थव्यवस्था और वित्त वास्तुकला को सफलतापूर्वक विकसित किया है। यह खुला, प्रतिस्पर्धी है और एक विशाल क्षेत्र में समावेशी प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है।”

गो फर्स्ट के समाधान प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा 60 दिन बढ़ी

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने बंद पड़ी विमानन कंपनी गो फर्स्ट की समाधान प्रक्रिया पूरी करने के लिए समयसीमा 60 दिन के लिए बढ़ा दी है। दिल्ली स्थित एनसीएलटी की दो सदस्यीय पीठ ने गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर (आरपी) द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) को पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ाने की मांग की गई थी।    आरपी की ओर से पेश दिवाकर माहेश्वरी ने दलील दी कि अब तक तीन पार्टियों ने गो फर्स्ट के लिए अपनी रुचि की अभिव्यक्ति सौंपी है और बयाना राशि जमा की है। इन फर्मों से गो फर्स्ट के लिए समाधान योजना प्रस्तुत करने की उम्मीद की जाती है जो 10 मई, 2023 से CIRP के दौर से गुजर रहा है। एनसीएलटी द्वारा दिया गया यह दूसरा ऐसा विस्तार है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here