Home Breaking News Haldwani Violence: बनभूलपुरा से पलायन तेज, 300 परिवार घरों में ताला लगाकर गए; पैदल तय की 15 KM की दूरी

Haldwani Violence: बनभूलपुरा से पलायन तेज, 300 परिवार घरों में ताला लगाकर गए; पैदल तय की 15 KM की दूरी

0
Haldwani Violence: बनभूलपुरा से पलायन तेज, 300 परिवार घरों में ताला लगाकर गए; पैदल तय की 15 KM की दूरी

[ad_1]

Haldwani Violence Exodus from Banbhulpura intensifies 300 families left after locking their houses

Haldwani Violence
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई के डर से लोगों का बनभूलपुरा को छोड़ना जारी है। अब तक करीब 300 परिवार घर में ताला लगाकर यूपी चले गए हैं। क्षेत्र से लोगों का पलायन लगातार जारी है। रविवार सुबह वाहन नहीं मिलने के कारण लोग पैदल ही लालकुआं पहुंच गए। यहां से वे ट्रेन से बरेली के लिए रवाना हुए।

शनिवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बनभूलपुरा क्षेत्र से कई लोगों को हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया। कई दिनों तक कर्फ्यू रहने की आशंका और पुलिस से डरकर लोगों ने पलायन तेज कर दिया है। 

रविवार सुबह पांच बजे से बरेली रोड पर कई परिवार सामान लेकर पैदल जाते दिखाई दिए। सवारी वाहन नहीं होने के कारण लोग 15 किलोमीटर पैदल चलकर लालकुआं पहुंचे। यहां से वे बरेली की ट्रेन पकड़कर यूपी के अलग-अलग शहरों को निकल गए।

पुलिस निर्दोष को कर रही परेशान : यासिन

अमर उजाला ने इलाके के मोहम्मद यासिन से बात की। उसने बताया कि वह हल्द्वानी में फर्नीचर का काम करता है। बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। पुलिस के डर से वह अपने रिश्तेदार के पास बहेड़ी जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here