Home Sports IND vs ENG: भारतीय टीम को बड़ा झटका, केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर, जानें किसे मिला फायदा

IND vs ENG: भारतीय टीम को बड़ा झटका, केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर, जानें किसे मिला फायदा

0
IND vs ENG: भारतीय टीम को बड़ा झटका, केएल राहुल तीसरे टेस्ट से बाहर, जानें किसे मिला फायदा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. केएल राहुल (KL Rahul) राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. केएल राहुल अनफिट होने के कारण दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे. इसके बाद उन्हें बाकी 3 टेस्ट मैचों के लिए घोषित टीम में शामिल किया गया था. भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से खेला जाएगा.

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया एक्स पर केएल राहुल के बाहर होने और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को टीम इंडिया में शामिल होने की जानकारी दी. केएल राहुल (KL Rahul) ने हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 86 और 22 रन की पारी खेली थी. इस प्रदर्शन के बाद फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले वे चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए.

FAB 4 का दबदबा खत्म, अब यशस्वी-रवींद्र कर रहे राज, विराट-स्मिथ-रूट टॉप-10 में भी नहीं…

देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में 3 शतक ठोक दिए हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन में 4 रणजी मैच में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए हैं. इसमें 193 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है. हालांकि, प्लेइंग इलेवन में उन्हें आसानी से जगह मिलने वाली नहीं है. सरफराज खान टीम इंडिया में पहले से ही शामिल है. ऐसे में देवदत्त पडिक्कल से पहले सरफराज खान के डेब्यू करने की संभावना है.

भारत और इंग्लैंड की टीमें 2 टेस्ट मैच के बाद एक-एक जीत के साथ 1-1 की बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. इसके बाद चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची और पांचवां टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में होगा.

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप.

Tags: Devdutt Padikkal, India Vs England, KL Rahul, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here