Home Sports IND vs ENG 3rd Test: अश्विन-जडेजा के लिए खुशखबरी! राजकोट की पिच को लेकर सामने आ गया बड़ा अपडेट

IND vs ENG 3rd Test: अश्विन-जडेजा के लिए खुशखबरी! राजकोट की पिच को लेकर सामने आ गया बड़ा अपडेट

0
IND vs ENG 3rd Test: अश्विन-जडेजा के लिए खुशखबरी! राजकोट की पिच को लेकर सामने आ गया बड़ा अपडेट

[ad_1]

Rajkot Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच को लेकर फैंस के मन में उत्सुकता है कि क्या इस मैदान पर रन बरसेंगे या फिर स्पिन गेंदबाज यहां विकेटों की झड़ी लगा देंगे. राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच को लेकर फिलहाल जो बड़ा अपडेट मिल रहा है उससे भारतीय टीम के स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा खुश हो सकते हैं. 

राजकोट की पिच को लेकर सामने आ गया बड़ा अपडेट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए एक ऐसी पिच दी जा सकती है जिस पर स्पिन गेंदबाजों को स्लो टर्न मिलेगा. एक सूत्र ने कहा, ‘भारतीय टीम मैनेजमेंट स्लो टर्न वाली पिच पर खेलने को लेकर ज्यादा सहज है. भारतीय टीम मैनेजमेंट रैंक टर्नर नहीं चाहती.’ बता दें कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन 14 फरवरी को राजकोट में एक समारोह में रवींद्र जड़ेजा और चेतेश्वर पुजारा को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित करेगा. इस समारोह में राजकोट के स्टेडियम का नाम बदलकर अनुभवी प्रशासक निरंजन शाह के नाम पर रखेगा. 

राजकोट में ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अभी तक सिर्फ दो टेस्ट मैच ही खेले गए हैं. साल 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. राजकोट में साल 2018 में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से मात दी थी. इस मैच में टीम इंडिया के लिए  विराट कोहली (139), पृथ्वी शॉ (134) और रविंद्र जडेजा (100*) ने शतक लगाए थे. भारत ने अपनी पहली पारी 649/9 के स्कोर पर डिक्लेयर कर दी थी. भारत ने इस मैच में वेस्टइंडीज को पहली पारी में 181 रन और दूसरी में पारी में 196 रन पर ढेर कर दिया था. 

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट 

तीसरा टेस्ट मैच, 15-19 फरवरी, सुबह 9.30 बजे से, राजकोट  

चौथा टेस्ट मैच, 23-27 फरवरी, सुबह 9.30 बजे से, रांची

पांचवां टेस्ट मैच, 7-11 मार्च, सुबह 9.30 बजे से, धर्मशाला

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here