Home Breaking News India-UAE: प्रधानमंत्री की अगवानी में अहलान मोदी, खराब मौसम के बावजूद चरम पर उत्साह; जानिए यात्रा का मकसद

India-UAE: प्रधानमंत्री की अगवानी में अहलान मोदी, खराब मौसम के बावजूद चरम पर उत्साह; जानिए यात्रा का मकसद

0
India-UAE: प्रधानमंत्री की अगवानी में अहलान मोदी, खराब मौसम के बावजूद चरम पर उत्साह; जानिए यात्रा का मकसद

[ad_1]

Ahlan Modi Updates PM UAE Visit Weather Energy Digital Infra Ports Boosting cooperation with India

पीएम मोदी (फाइल)
– फोटो : ANI

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे पर जा रहे हैं। अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन के अलावा दोनों देशों के बीच संबंधों और साझेदारी को और मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से भी यह दौरा बेहद अहम है। पीएम मोदी के दौरे पर भारत और यूएई बंदरगाह को लेकर अहम समझौता कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल संरचना विकसित करने और ऊर्जा संबंधी पहलुओं पर भी दोनों देश विस्तार से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक आयोजक खराब मौसम के कारण थोड़े परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की अगवानी को लेकर इनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। आयोजकों ने पीएम मोदी की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम को अहलान मोदी टाइटल दिया है।

पीएम मोदी स्टेडियम में विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे

अबू धाबी में प्रधानमंत्री के विशाल कार्यक्रम के बारे में जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आयोजकों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में खराब मौसम के बावजूद यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। 2,500 से अधिक लोगों ने भारी बारिश के बावजूद फुल ग्राउंड रिहर्सल की।आयोजन में सहयोग करने वाले वॉलेंटियर्स ने ब्रीफिंग में भी भाग लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here