Home Breaking News Pakistan: नवाज शरीफ और बिलावल ने सरकार बनाने के लिए मिलाया हाथ, दोनों दलों के बीच बनी सैद्धांतिक सहमति

Pakistan: नवाज शरीफ और बिलावल ने सरकार बनाने के लिए मिलाया हाथ, दोनों दलों के बीच बनी सैद्धांतिक सहमति

0
Pakistan: नवाज शरीफ और बिलावल ने सरकार बनाने के लिए मिलाया हाथ, दोनों दलों के बीच बनी सैद्धांतिक सहमति

[ad_1]

PPP, PMLN agree to form govt in Pakistan in principle to save country from political instability

नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पाकिस्तान में बिलावल भुट्टो-जरदारी की पार्टी पीपीपी और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन के बीच गठबंधन सरकार बनाने पर सहमति बन गई है। आम चुनाव में नेशनल असंबली में किसी भी दल को बहुमत न मिलने के बाद दोनों दलों ने यह फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी और आसिफ अली जरदारी ने रविवार को लाहौर में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों दलों के बीच सैद्धांतिक रूप से देश को राजनीतिक अस्थिरता से बचाने के लिए एकसाथ आने का फैसला किया।

पीएमएल-एन अध्यक्ष की ओर से एक्स पर जारी बयान में कहा गया है कि दोनों दलों के नेताओं ने देश की मौजूदा स्थिति और भविष्य में राजनीतिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो ने देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए संघीय सरकार बनाने पर सहमति व्यक्त की। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here