Home World US Shooting: चर्च में महिला ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस के जवाबी हमले में हुई ढेर, एक बच्चे समेत दो घायल

US Shooting: चर्च में महिला ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस के जवाबी हमले में हुई ढेर, एक बच्चे समेत दो घायल

0
US Shooting: चर्च में महिला ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस के जवाबी हमले में हुई ढेर, एक बच्चे समेत दो घायल

[ad_1]

US Church Shooting: टेक्सास के ह्यूस्टन में प्रमुख ईसाई पादरी जोएल ओस्टीन द्वारा संचालित विशाल चर्च में रविवार को गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए.  पुलिस ने हमलावर महिला को मार गिराया. शहर के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने कहा कि घायलों में करीब पांच साल का एक बच्चा भी शामिल है जिसकी हालत गंभीर है जबकि कूल्हे में गोली लगने से घायल 57 वर्षीय व्यक्ति की हालत स्थिर है.

दोपहर बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लेकवुड चर्च ने कहा कि गोलीबारी की घटना से अफरा तफरी का माहौल था, इसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

5 साल के बच्चे के साथ चर्च में आई थी महिला
पुलिस प्रमुख ने कहा कि हमलावर महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास होगी, जो लगभग पांच साल के बच्चे के साथ चर्च में दाखिल हुई और गोलीबारी शुरू कर दी.

फिनर ने बताया कि दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर चर्च में गोलीबारी की घटना के दौरान दो कानून प्रवर्तन अधिकारी भी मौजूद थे जो उस वक्त ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन उन्होंने ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद तत्परता दिखाई और महिला पर गोलियां दागीं जिससे उसकी मौत हो गई. महिला की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है.

महिला ने धमकी दी कि उसके पास बम है
पुलिस प्रमुख ने कहा कि महिला ने धमकी दी थी कि उसके पास बम है और पुलिस के वहां पहुंचने पर उसने एक अज्ञात पदार्थ का छिड़काव किया था. उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह पदार्थ क्या था, हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारी जांच करने और घटनास्थल को साफ करने के लिए वहां पहुंचे.

(इनपुट – भाषा)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here