Home Breaking News Goa: मामूस बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ को लेकर पुलिस का खुलासा, नहीं दिखे मानसिक बीमारी के लक्षण

Goa: मामूस बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ को लेकर पुलिस का खुलासा, नहीं दिखे मानसिक बीमारी के लक्षण

0
Goa: मामूस बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ को लेकर पुलिस का खुलासा, नहीं दिखे मानसिक बीमारी के लक्षण

[ad_1]

Suchana Seth, accused of killing her child, did not show signs of mental illness: police

आरोपी महिला सूचना सेठ
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


हत्या की आरोपी सूचना सेठ की चिकित्सकीय जांच के दौरान मानसिक विकार या मनोवैज्ञानिक व्यववहार का कोई लक्षण नहीं दिखा। पुलिस ने मंगलवार को अदालत में यह जानकारी दी। एयर इंडिया स्टार्ट-अप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रही सेठ पर अपने चार साल के बच्चे की हत्या करने का आरोप है। 

पुलिस ने मनोविज्ञान एवं मानव व्यवहार संस्थान में दो फरवरी को हुई चिकित्सकीय जांच की रिपोर्ट गोवा की बाल अदालत के सामने पेश की। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें साइकोपैथोलॉजी (मानसिक बीमारी) के किसी लक्षण का खुलासा नहीं किया गया है, न ही किसी मौत की इच्छा या आत्महत्या की प्रवृत्ति के लक्षण दिखे हैं। 

पुलिस ने कहा कि सूचना ने सवालों के साफ और तर्कसंगत जवाब दिया है और उसकी प्रतिक्रियाओं में कोई मानसिक विकार के लक्षण नहीं थे। यह रिपोर्ट सूचना के पिता के आवेदन के जवाब में अदालत को सौंपी गई है। आवेदन में उन्होंने दावा किया था कि सेठ मानसिक बीमारी से पीड़ित है और पुलिस को उसके मानसिक स्वास्थ्य का आकलन करना चाहिए। बाल अदालत नाबालिग पीड़ितों के मामलों से निपटती है। 

बंगलूरू स्थित स्टार्ट-अप की की प्रमुख सूचना सेठ (39 वर्षीय) को आठ जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, महिला को जब गिरफ्तार किया गया था तब वह अपने बेटे के शव को एक बैग में भरकर ले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, सूचना ने गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में बच्चे की हत्या की। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here