Home Breaking News Haldwani : अवैध मदरसे की जगह पुलिस चौकी शुरू, सात और गिरफ्तार; अवैध निर्माण पर नैनीताल हाईकोर्ट में आज सुनवाई

Haldwani : अवैध मदरसे की जगह पुलिस चौकी शुरू, सात और गिरफ्तार; अवैध निर्माण पर नैनीताल हाईकोर्ट में आज सुनवाई

0
Haldwani : अवैध मदरसे की जगह पुलिस चौकी शुरू, सात और गिरफ्तार; अवैध निर्माण पर नैनीताल हाईकोर्ट में आज सुनवाई

[ad_1]

Haldwani: Police post started in place of illegal madrassa, seven more arrested

उत्तराखंड नैनीताल हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी की घोषणा के दूसरे ही दिन बनभूलपुरा में पुलिस चौकी बना दी गई है। ढहाए अवैध मदरसे की जगह पर चौकी की शुरुआत हिंसा में घायल पुलिसकर्मी बबीता और ज्योति कुरंगा ने की। इस बीच, पुलिस ने सात और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनसे दो तमंचे, छह कारतूस व दो खोखे भी बरामद हुए हैं। 

पुलिस अब तक दो पार्षदों समेत 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 41 शस्त्रधारकों से असलहे जमा कराए गए हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उपद्रवियों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। 

हल्द्वानी हिंसा : तलाशी के दौरान ताला लगाकर घर के अंदर छिपे मिले लोग

हिंसाग्रस्त बनभूलपुरा में लोग घरों के बाहर ताला  लगाकर अंदर रहते हुए मिले। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस   ने करीब 150 घरों में दबिश दी। इस दौरान 100 घरों में बाहर ताला लगा हुआ मिला लेकिन जब ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो करीब 50 घरों में लोग छिपकर रहते मिले। पुलिस ने 35 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

हिंसा के दौरान गोली से घायल अधेड़ ने अस्पताल में तोड़ा दम..गफूर बस्ती निवासी मो. इसरार (50) को आठ फरवरी को उपद्रव के दौरान रात करीब आठ बजे गोली लग गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 

राशन बांटा…

कर्फ्यूगस्त इलाके में प्रशासन की ओर से मंगलवार को भी राशन, सब्जी, दूध का वितरण किया गया। डीएम के निर्देश पर लोगों की चिकित्सीय मदद के लिए सीएमओ कैंप कार्यालय में 24 घंटे खुला रहने वाला कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

हाईकोर्ट में आज सुनवाई…

नैनीताल हाईकोर्ट में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की याचिका पर बुधवार 14 फरवरी को सुनवाई होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here