Home Sports Ind vs Eng: इंग्लैंड का 1 खिलाड़ी पूरी टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम पर भारी

Ind vs Eng: इंग्लैंड का 1 खिलाड़ी पूरी टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम पर भारी

0
Ind vs Eng: इंग्लैंड का 1 खिलाड़ी पूरी टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम पर भारी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में खेलना है. टीम इंडिया इस वक्त चोटिल हुए खिलाड़ियों की वजह से मुश्किलों का सामना कर रही है. कप्तान रोहित शर्मा के पास प्लेइंग इलेवन में उतारने के लिए अनुभवी बल्लेबाज नहीं हैं. यहां तक की उनके पास खुद भी इतना अनुभव नहीं जितना इंग्लैंड के एक अकेले बैटर के पास है.

कप्तान रोहित शर्मा के पास 56 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है उनके बाद जिसने सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं वो शुभमन गिल हैं जिनके खाते में 22 टेस्ट मैच हैं. इसके बाद केएस भरत हैं जिन्होंने भारत की तरफ से महज 7 टेस्ट खेला है. रोहित के ओपनिंग जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल ने 6 खेले हैं जबकि रजत पाटीदार का डेब्यू पिछले मुकाबले में ही हुआ है.

सरफराज खान जिनका खेलना लगभग पक्का माना जा रहा है वह पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. वहीं केएल राहुल की जगह पर टीम में शामिल किए गए देवदत्त पडिक्कल ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. ध्रुव जुरेल को भी भारत के लिए पहला टेस्ट मैच खेलना बाकी है. ऐसे में भारतीय टीम की पूरी बल्लेबाजी क्रम में सिर्फ एक कप्तान के पास ही 50 से ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव है.

रोहित शर्मा भी इंग्लिश बैटर से पीछे
हम इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम में जिस एक बैटर की बात कर रहे हैं उनके पास अकेले 137 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास जो रूट मुकाबले टेस्ट क्रिकेट का अनुभव आधे से भी कम है. उन्होंने रोहित से दोगुना से भी ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. रन बनाने और शतक जड़ने के मामले में भी वह काफी आगे हैं.

Tags: Joe Root, Rohit sharma, Shubman gill, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here