Home Sports Visa Controversy: रेहान अहमद ने गलत वीजा के साथ की भारत में एंट्री, एयरपोर्ट पर रोके गए

Visa Controversy: रेहान अहमद ने गलत वीजा के साथ की भारत में एंट्री, एयरपोर्ट पर रोके गए

0
Visa Controversy: रेहान अहमद ने गलत वीजा के साथ की भारत में एंट्री, एयरपोर्ट पर रोके गए

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर रेहान अहमद (Rehan Ahmed) वीजा मामले में  फंसते नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड की क्रिकेट टीम सोमवार को अबूधाबी से जब भारत लौटी तो रेहान अहमद को राजकोट एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. इस कारण उन्हें करीब 2 घंटे से परेशान होना पड़ा. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तत्काल वीजा की कार्रवाई की. इसके बाद रेहान अहमद को इमरजेंसी वीजा दिया गया.

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच जारी टेस्ट सीरीज दो मैच के बाद 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड की टीम विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट मैच खेलने के बाद एक हफ्ते के ब्रेक पर अबूधाबी चली गई थी. तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएग. इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इस मुकाबले से पहले सोमवार को भारत फिर लौट आई है.

IND vs ENG: 2024 में 3 शतक मारने वाला बैटर या सरफराज? भारतीय प्लेइंग XI में किसे चुनेंगे रोहित

इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) सोमवार शाम 5.30 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी और रात 8 बजे होटल पहुंची. इस बीच रेहान अहमद (Rehan Ahmed) को राजकोट एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था. दरअसल, पाकिस्तानी मूल के रेहान अहमद के पास सिंगल एंट्री वीजा ही था. सिंगल वीजा के तहत कोई भी शख्स एक बार ही भारत आ सकता है.

सरफराज का टाइम आ गया! इस बार डेब्यू करने से कोई नहीं… ध्रुव को भी प्लेइंग XI में मिल सकती है जगह

बता दें कि सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तानी मूल के ही शोएब बशीर को भी वीजा के कारण अबूधाबी में रुकना पड़ा था. शोएब बशीर को इसके बाद वीजा प्रक्रिया पूरी करने के लिए इंग्लैंड लौटना पड़ा था. इसके बाद ही वे भारत आ पाए थे और इस कारण पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे.

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम. बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैन लॉरेंस और गस एटकिंसन.

Tags: England, India Vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here