Home Sports जडेजा ने कर दी चूक, मैच से पहले कर दिया Pitch के मिजाज का खुलासा

जडेजा ने कर दी चूक, मैच से पहले कर दिया Pitch के मिजाज का खुलासा

0
जडेजा ने कर दी चूक, मैच से पहले कर दिया Pitch के मिजाज का खुलासा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ रोजकोट में गुरुवार से पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में खेलने उतरेगी. इस मैच से पहले सबकी नजरें इसी बात पर है कि आखिर पिच का मिजाज कैसा रहेगा. इंग्लैंड की टीम ने पहले ही अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. टीम से स्पिनर को बाहर करके एक तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है. पिच सपाट बताया जा रहा है और इसलिए इंग्लिश टीम ने यह फैसला लिया है.

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत की एक मुश्किल तो दूर हुई है. पहला मैच खेलने के बाद चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर होने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है. उन्होंने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान उनसे जब पिच के मिजाज को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सारी की सारी बातें सबके सामने रख दी.

पहले और दूसरे मैच में गेंदबाजों को पिच से मदद मिली थी. हैदराबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच तीन दिन तक चला था जबकि विशाखापत्तनम टेस्ट में नतीजा चार दिन में आ गया था. जडेजा तीसरे टेस्ट के लिए सपाट पिच की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यहां विकेट सपाट और सख्त है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्होंने इसे कैसे तैयार किया है. यह विकेट अच्छा दिखता है.’’

जडेजा ने कहा, ‘‘यहां विकेट हर मैच में अलग तरह से व्यवहार करता है. कभी-कभी यह सपाट रहता है, कभी-कभी स्पिन के अनुकूल होता है, कभी-कभी यह दो दिनों तक अच्छा खेलता है और फिर टर्न करने लगता है. मेरा मानना है कि यह पहले अच्छा खेलेगा और फिर धीरे-धीरे टूटेगा और गेंद घूमेगी.’’

Tags: India Vs England, Ravindra jadeja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here