Home Sports जहीर खान ने कई सालों तक खूबसूरत एक्ट्रेस को किया था डेट, फिर अचानक हुआ ब्रेकअप

जहीर खान ने कई सालों तक खूबसूरत एक्ट्रेस को किया था डेट, फिर अचानक हुआ ब्रेकअप

0
जहीर खान ने कई सालों तक खूबसूरत एक्ट्रेस को किया था डेट, फिर अचानक हुआ ब्रेकअप

[ad_1]

नई दिल्ली. बहुत से क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को ही अपना जीवनसाथी चुना है, लेकिन कई क्रिकेटरों और हसीनाओं की प्रेम कहानी अधूरी भी रह गई है. इन क्रिकेटरों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के प्यार के चर्चे तो खूब हुए, लेकिन इनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई है. कई ऐसे क्रिकेटर रहे जिनके साथ ऐसा हुआ. आपको शायद ही पता हो कि जहीर खान (Zaheer Khan) की लव स्टोरी भी अधूरी रह गई थी. जहीर को जिस एक्ट्रेस से प्यार हुआ था. वह अब सिंगल मदर बनकर बेटे को पाल रही है.

दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसका नाम है ईशा शरवानी, जी हां, ईशा शरवानी और जहीर खान की मुलाकात 2005 में एक फंक्शन के दौरान हुई थी. पहली ही मुलाकात के बाद जहीर और ईशा अच्छे दोस्त बन गए थे. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी. दोनों के मन में ही एक-दूसरे के लिए प्यार जागा और इजहार हो गया था. जहीर खान और ईशा शरवानी 8 साल लंबे रिलेशनशिप में रहे और फिर एक दिन अचानक अलग हो गए.

ईशा शरवानी को अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में जहीर खान के लिए चियर करते हुए देखा गया था. इसके अलावा दोनों एक साथ पार्टी और डिनर डेट्स भी कई बार स्पॉट भी हुए. 2012 में ईशा शरवानी ने एक इंटरव्यू में खुद अपने और जहीर खान के ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की थी. लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसका कारण नहीं बताया था.

जहीर खान ने कई सालों तक खूबसूरत एक्ट्रेस को किया था डेट, फिर अचानक हुआ ब्रेकअप

ईशा शरवानी ने 2020 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक सिंगल मदर हैं. ईशा अपने बेटे लुका के साथ अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं. ईशा इंस्टाग्राम पर अपने डांस और योग की खूबसूरत तस्वीरें भी अक्सर शेयर करती रहती हैं, जो फैन्स को काफी पसंद भी आती हैं. ईशा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म बैड व्बॉय में काम किया था.

Tags: Off The Field, Sagarika Ghatge, Zaheer Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here