[ad_1]

हादसे में जान गंवाने वाले रिंकू का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र में खुर्जा मार्ग स्थित कमौना गांव के पास बारात की बस ने सड़क किनारे खड़े पांच युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन की मौत हो गई। वहीं दो घायल हैं, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पहासू से बारातियों से भरी एक बस छतारी के कमौना में स्थित फार्म हाउस में आ रही थी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण कामौना गांव के बाहर वह अनियंत्रित हो गई। वहीं सड़क किनारे खड़े विनोद (38) पुत्र भूदेव सिंह, अशोक (38) पुत्र विजय सिंह, रिंकू (26) पुत्र विजय पाल, अरविंद और बादल निवासी कमोना को टक्कर मार दी।
[ad_2]
Source link