Home Sports स्टार गेंदबाज का करियर खतरे में, 5 महीने खेलकर टीम इंडिया से हुआ था बाहर, दोबारा नहीं मिला मौका

स्टार गेंदबाज का करियर खतरे में, 5 महीने खेलकर टीम इंडिया से हुआ था बाहर, दोबारा नहीं मिला मौका

0
स्टार गेंदबाज का करियर खतरे में, 5 महीने खेलकर टीम इंडिया से हुआ था बाहर, दोबारा नहीं मिला मौका

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अपना दम दिखाते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ऐसा खुलासा किया था जिसको लेकर हर कोई हैरान है. वरुण ने कहा कि वह चोटिल नहीं थे. किसी ने ऐसी अफवाह उड़ाने की कोशिश की. तो आइए जानते हैं वरुण चक्रवर्ती के करियर में उतार-चढ़ाव कहां से आया.

वरुण ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए जो खुलासा किया वह बेहद हैरान करने वाला था. उन्होंने कहा, मुझे याद है कि विश्व कप खत्म हुआ था और मै चोटिल हो गया था. मुझे जो चोट आई थी वो बेहद हल्की थी और दो या तीन हफ्ते के भीतर ही मैं मैदान पर वापसी करने में कामयाब रहा था. इसके बाद ही मुझे किनारे कर दिया गया, लोगों ने मुझे वहीं पुरानी बातें बार बार कही कि मैं चोटिल हूं. जबकि मैं चोटिल था ही नहीं.”

Ind vs Eng: ‘आर अश्विन तीसरे टेस्ट में पूरा करेंगें 500 विकेटों का आंकड़ा’, दिग्गज ने की भविष्यवाणी

बता दें कि वरुण ने भारत के लिए 6 टी20 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने कुल 2 विकेट लिए. उनका औसत करीब 5.87 का रहा था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. 25 जुलाई 2021 में उन्हें पहली बार खेलने का मौका मिला था. लेकिन उन्हें भी नहीं पता था कि कुछ महीने में ही वह टीम इंडिया से बाहर हो जाएंगे. वरुण ने स्कॉटलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच उसी साल 2021 में खेला. इसके बाद से उन्हें टीम में कभी भी मौका नहीं मिला.

बता दें कि वरुण को हमेशा से चोटिल बताकर टीम इंडिया से बाहर रखा गया. टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से वरुण को टीम में मौका मिलना बंद हो गया. इसके बाद वह सिर्फ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दिए थे. वरुण आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं.

Tags: KKR, Team india, Varun Chakravarthy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here