Home Sports 39 साल का दिग्गज बना दुनिया का नंबर 1 ऑलराउंडर, हाल में ही ठोका था शतक, टॉप 10 में 1 भारतीय

39 साल का दिग्गज बना दुनिया का नंबर 1 ऑलराउंडर, हाल में ही ठोका था शतक, टॉप 10 में 1 भारतीय

0
39 साल का दिग्गज बना दुनिया का नंबर 1 ऑलराउंडर, हाल में ही ठोका था शतक, टॉप 10 में 1 भारतीय

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी (ICC) ने वनडे रैंकिंग में ऑलराउंडर्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सबसे उपर अफगानिस्तान के क्रिकेर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) आ गए हैं. नबी की उम्र फिलहाल 39 साल है. मोहम्मद नबी ने हाल में ही 4 दिन पहले श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाया था. उन्होंने 130 गेंदों पर 136 रन की पारी खेली थी. जिसके बाद आईसीसी की ताजा रैंकिंग में वे नंबर 1 पर आ गए हैं.

मोहम्मद नबी से पहले आईसीसी वनडे ऑलराउंडर की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन थे. शाकिब अल हसन अब पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं. शाकिब के पास 310 रेटिंग है. वहीं, नबी के पास 314. यानी मोहम्मद नबी शाकिब अल हसन से सिर्फ 4 प्वाइंट आगे हैं. तीसरे नंबर की बात करें तो वहां, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा का कब्जा है. रजा तीसरे नंबर पर हैं. उनके पास 288 रेटिंग हैं.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद बैटर ने दिखाया रौद्र रूप, 150 के अधिक के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

वहीं, टॉप 10 की बात करें तो एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा हैं. वो भी 10वें स्थान पर हैं. रवींद्र जडेजा के अलावा कोई भी भारतीय टॉप 10 में शामिल नहीं हैं. जडेजा के बाद लिस्ट में भारतीय हार्दिक पंड्या हैं. लेकिन वे 19वें नंबर पर हैं. यानी टॉप 20 में सिर्फ 2 भारतीय ही हैं.

जहीर खान ने कई सालों तक खूबसूरत एक्ट्रेस को किया था डेट, फिर अचानक हुआ ब्रेकअप, अब सिंगल मदर बनकर पाल रही बेटे को

मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 159 मैचों में हिस्सा लिया है. इस दौरान 140 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 26 के औसत से 3347 रन बनाए हैं. नबी अफगानिस्तान के लिए अब तक वनडे में अब तक 163 विकेट भी ले चुके हैं. बेस्ट उनका 4 विकेट रहा है. बता दें कि नबी अब तक वनडे में सिर्फ 2 शतक लगा सके हैं.

Tags: Afghanistan Cricket, ICC Rankings, Mohammad Nabi, Ravindra jadeja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here