Home Sports IND vs ENG: राजकोट में कौन करेगा डेब्यू, BCCI ने अपने अंदाज में दे देया जवाब, देखें VIDEO

IND vs ENG: राजकोट में कौन करेगा डेब्यू, BCCI ने अपने अंदाज में दे देया जवाब, देखें VIDEO

0
IND vs ENG: राजकोट में कौन करेगा डेब्यू, BCCI ने अपने अंदाज में दे देया जवाब, देखें VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारत के कितने खिलाड़ी डेब्यू करेंगे. भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के बीच यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है. बीसीसीआई ने मैच शुरू होने से एक दिन पहले इसका अपने अंदाज में जवाब दे दिया है. बीसीसीआई ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) टीम इंडिया से जुड़ने की अपनी कहानी कह रहे हैं.

बीसीसीआई का यह वीडियो इस बात का संकेत भी है कि विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. उन्हें विकेटकीपर बैटर केएस भरत की खराब फॉर्म का फायदा मिलेगा. क्रिकेटजगत में पिछेल कुछ दिन से यह बहस भी चल रही है कि आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएस भरत को लगातार क्यों मौके दिए जा रहे हैं. केएस भरत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए.

India vs England, IND vs ENG 3rd Test, Rajkot Test, IND vs ENG Test, Dhruv Jurel debut, Dhruv Jurel, India Cricket Team, Team India, Cricket, Cricket news in hindi, INDvENG, England, KS Bharat, BCCI Shares VIDEO, ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल ने 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 790 रन बनाए हैं.

यह कुछ ऐसी ही बहस है जो दूसरे टेस्ट मैच से पहले चल रही थी. तब बहस थी कि सरफराज खान और रजत पाटीदार में से किसे पहले डेब्यू का मौका मिलना चाहिए. यह बहस हफ्तेभर चलती रही लेकिन बीसीसीआई की ओर से इसका कोई जवाब नहीं आया. फिर दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले बीसीसीआई ने रजत पाटीदार का एक वीडियो जारी किया. अगले दिन उन्हें डेब्यू का मौका भी मिला.

बीसीसीआई के 14 फरवरी को जारी वीडियो को इसी तरह के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. इस वीडियो के बाद ध्रुव जुरेल के फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर को बधाई दे रहे हैं. 23 साल के ध्रुव जुरेल ने दो साल पहले ही फर्स्टक्लास क्रिकेट खेलना शुरू किया है. उन्होंने अब तक 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 46.47 की औसत से 790 रन बनाए हैं.

मेजबान भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच तीसरा टेस्ट मैच बेहद अहम है. दोनों टीमें सीरीज में एक-एक मैच जीत चुकी हैं. ऐसे में जो टीम तीसरा टेस्ट मैच जीतेगी, वह सीरीज में बढ़त ले लेगी. तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान का डेब्यू करना भी तय है. ध्रुव जुरेल के डेब्यू का संकेत देकर बीसीसीआई ने यह संभावना जता दी है कि इस मैच में भारत के दो खिलाड़ी अपने टेस्ट करियर का आगाज कर सकते हैं.

Tags: England, India Vs England, Ks bharat, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here