Home World Joe Biden: जब जॉर्डन के किंग के पीछे घूमने लगे बाइडेन, हक्का बक्का रह गया अमेरिकी प्रशासनिक अमला

Joe Biden: जब जॉर्डन के किंग के पीछे घूमने लगे बाइडेन, हक्का बक्का रह गया अमेरिकी प्रशासनिक अमला

0
Joe Biden: जब जॉर्डन के किंग के पीछे घूमने लगे बाइडेन, हक्का बक्का रह गया अमेरिकी प्रशासनिक अमला

[ad_1]

Joe Biden Jordan King Abdullah: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर मानो उम्र का असर दिख रहा है. बाइडेन के राजनीतिक विरोधी उनकी भूल जाने की आदत का मजाक अक्सर उड़ाते रहते हैं. ऐसे नेता बाइडेन के अचानक से असहज हो जाने की घटनाओं को पॉलिटिकल टूल की तरह इस्तेमाल करते हैं. ऐसा ही घटनाक्रम व्हाइट हाउस में मीडिया के कैमरों के सामने आया जिससे अमेरिकी अफसर भी सन्न रह गए.

दरअसल व्हाइट हाउस में बाइनेडन और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला (King Abdullah) द्वितीय की मुलाकात हुई. इस मीटिंग ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया. वहां जो कुछ हुआ उसपर हंसी ठिठोली हो रही है. सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें जॉर्डन के किंग के भाषण से पहले, 81 साल के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जॉर्डन के नेता के पीछे असमंजस की स्थिति में घूम रहे थे.

एक और गलती?
प्रेस के सामने जो कुछ सामने आया वह निश्चित तौर पर अमेरिकी लोगों ही नहीं बल्कि दुनियाभर को हैरान कर देने वाला दृश्य था क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति इधर-उधर असहज होकर देख रहे थे. वो कभी दाएं देखते तो कभी बाएं देखते. रॉयल किंग की स्पीच के दौरान भी बाइडेन अपनी जगह को लेकर अनिश्चित लग रहे थे.

आप भी देखिए वो वीडियो- 

तो देखा आपने कि कैसे, किंग अब्दुल्ला का भाषण शुरू होते बी बाइडेन, हैरान और परेशानी के भाव लिए उनके पीछे चहलकदमी करने लगे. 

ये भी पढ़े- Joe Biden: बूढ़े हो गए, बेटा कब मरा ये भी याद नहीं; जवाब देने आए तो मिस्र को मेक्सिको बताने लगे जो बाइडन

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे बाइडेन

अभी चंद रोज पहले ही बाइडेन ने इजिप्ट के राष्ट्रपति को मेक्सिको का बता दिया था. तब भी उनकी जमकर जगहंसाई हुई थी. हालिया घटनाक्रम को लेकर बाइडेन कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रोल हुए. किसी ने मजाक उड़ाया तो किसी ने उनकी सेहत पर तरस खाया. तो कुछ लोगों ने उनकी हालत पर चिंता जताई. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को लेकर उनके सियासी विरोधी बाइडेन की फिटनेस पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. देखिए कैसे रूढ़िवादी खेमे के एक आलोचक एंड्रयू गिउलिआनी ने एक्स पर लिखा, ‘दुनिया अमेरिका पर हंस रही है.’

‘बाइडेन कब कब भूले’

जो बाइडेन दरअसल अपनी बढ़ती उम्र और घटती याददाश्त की चिंताओं के साथ  व्हाइट हाउस (White House) में अपने दूसरे कार्यकाल की दौड़ में शामिल हैं. हाल ही में वह अपने ही प्रशासन द्वारा नियुक्त पैनल से ‘खराब याददाश्त वाला बूढ़ा शख्स (Elderly man with poor memory)’  कहे जाने से नाराज हो गए. 

अपनी याददाश्त को ठीक और बढ़ती उम्र को बेमतलब मुद्दा बताते हुए बाइडन मेक्सिको के राष्ट्रपति का नाम भूल गए. अपनी मेमोरी का बचाव करते हुए बाइडन मिस्र के नेता अब्देल फतह अल-सिसी को मेक्सिको का राष्ट्रपति बताने लगे. अपनी याददाश्त को ठीक बताने के दौरान बाइडेन ने कहा कि हाल ही में वो फ्रांस के फ्रास्वां और जर्मनी के हेलमुट कोल से मिले थे. जबकि ये भी कई साल पहले गुजर चुके हैं.

इससे पहले उनके शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस पर तब सवाल उठे जब एक अमेरिकी न्यायिक अफसर ने कहा कि राष्ट्रपति को इतनी कमजोर मानसिक क्षमताओं वाला पाया गया कि उन्हें बराक ओबामा सरकार में अपने उप राष्ट्रपति पद की तारीखें और 2015 में अपने बेटे ब्यू की कैंसर से मौत की तारीखें तक याद नहीं है. इस खबर के तूल पकड़ने से भड़के बाइडेन ने कहा कि उनकी याददाश्त एक दम दुरुस्त है. उन्होंने ये भी कहा, ‘मुझे याद नहीं है कि बेटे की मौत कब हुई. ऐसा कहने की किसी की हिम्मत कैसे हुई? ‘

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here