[ad_1]

Mimi Chakraborty
– फोटो : ANI
तृणमूल कांग्रेस नेता मिमी चक्रवर्ती ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। वे लोकसभा में पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। हालांकि, मिमी ने अब तक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को अपना त्याग पत्र सौंपा है। बताया जा रहा है कि मिमी स्थनीय स्तर पर पार्टी नेतृत्व से खुश नहीं थीं। इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है।
[ad_2]
Source link