Home Breaking News Sonia Gandhi Live: दिल्ली से रवाना हुईं सोनिया गांधी, राज्यसभा के लिए आज जयपुर से भरेंगी नामांकन, जानें तैयारी

Sonia Gandhi Live: दिल्ली से रवाना हुईं सोनिया गांधी, राज्यसभा के लिए आज जयपुर से भरेंगी नामांकन, जानें तैयारी

0
Sonia Gandhi Live: दिल्ली से रवाना हुईं सोनिया गांधी, राज्यसभा के लिए आज जयपुर से भरेंगी नामांकन, जानें तैयारी

[ad_1]

08:46 AM, 14-Feb-2024

गहलोत के आवास पर हुई बैठक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी आज ही दिल्ली लौट जाएंगी। इससे पहले मंगलवार को सोनिया गांधी के स्वागत कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के निवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई गई थी।

08:30 AM, 14-Feb-2024

राजस्थान सबसे सुरक्षित राज्य

सोनिया के स्वागत करने के लिए कांग्रेस के सभी विधायक मंगलवार को ही जयपुर बुला लिए गए थे। उधर, सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने का  प्रस्ताव सभी कांग्रेस शासित राज्यों की तरफ से भेजा गया था। लेकिन, राजस्थान उनमें सबसे सुरक्षित है।

08:15 AM, 14-Feb-2024

राहुल गांधी भी आ रहे जयपुर

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नामांकन दाखिल करने के लिए सुबह नौ बजे जयपुर पहुंचेंगी। उनके साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से सोनिया और राहुल गांधी पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आवास पर जाएंगे। दोपहर करीब 11 बजे सोनिया गांधी विधानसभा में नामांकन दखिल करने के लिए पहुंचेंगी।

08:04 AM, 14-Feb-2024

Sonia Gandhi Live: दिल्ली से रवाना हुईं सोनिया गांधी, राज्यसभा के लिए आज जयपुर से भरेंगी नामांकन, जानें तैयारी

Congress Chairperson Sonia Gandhi Live: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जाएंगीं। वे आज जयपुर से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जयपुर आने के लिए सोनिया गांधी सुबह करीब आठ बजे दिल्ली  स्थित अपने आवास से रवाना हो गईं। हवाई यात्रा कर वे करीब 9 बजे जयपुर आएंगी। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here