[ad_1]
नई दिल्ली. आम धारणा है कि अनुभव उम्र के साथ आता है. वैसे अलग-अलग क्षेत्रों में उम्र का यह पैमाना अलग-अलग है. जहां सियासत और बिजनेस के क्षेत्र में 30 वर्ष के शख्स को युवा माना जाता है, वहीं खेल की दुनिया में वह उम्रदराज है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, बाबर आजम, शेन वॉर्न और जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स ने 25 वर्ष की उम्र से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और सफलता के झंडे गाड़े. वैसे अपवाद के तौर पर ऐसे क्रिकेटर भी रहे हैं जिन्होंने 30 वर्ष से अधिक की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में आगाज किया और खेल कौशल का लोहा मनवाया.
30 वर्ष से अधिक की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले प्लेयर्स में हाल ही में रजत पाटीदार का नाम शामिल हुआ है जिन्होंने 30 वर्ष आठ माह की उम्र में इसी माह इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में करियर शुरू किया था. सूर्यकुमार यादव भी 30 वर्ष से अधिक की उम्र में टेस्ट करियर का आगाज कर चुके हैं.
नजर डालते हैं ऐसे प्रमुख क्रिकेटरों पर जिन्होंने 30 वर्ष से अधिक की उम्र के बाद टेस्ट करियर शुरू किया और इस फॉर्मेट के दिग्गज प्लेयर्स में नाम लिखाया.
माइकल हसी : 50 से अधिक का रन औसत
ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी (Michael Hussey) को बाएं हाथ के दुनिया के बेहतरीन बैटरों में शुमार किया जाता है. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उनका डेब्यू 30 वर्ष से अधिक उम्र में हुआ. 27 मई 1975 को जन्मे माइकल हसी ने 1 फरवरी 2004 को 28 वर्ष से अधिक की उम्र में पहली बार ODI खेला लेकिन स्ट खेलने के लिए तो उन्हें 30 वर्ष 160 दिन की उम्र तक इंतजार करना पड़ा. 79 टेस्ट खेले हसी ने 50.13 के औसत से 6235 रन बनाए जिसमें 19 शतक शामिल रहे. जनवरी 2013 में आखिरी टेस्ट खेलने वाले हसी का ODI और टी20I रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है. 185 वनडे में उन्होंने 48.15 के औसत से 5442 (तीन शतक) और 38 टी20 में 39.94 के औसत से 721 रन (चार अर्धशतक) बनाए.
खिलाड़ी जिन्होंने पिता से अलग खेल चुनकर लहराया परचम
विजय हजारे : दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय
भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर में विजय नाम के जिन तीन प्लेयर्स की धूम रही, वे थे विजय मर्चेंट, विजय हजारे और विजय मांजरेकर. ये तीनों बैटर की हैसियत से खेले. इसमें से विजय हजारे (Vijay Hazare) ने तो 31 वर्ष 103 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया. 30 टेस्ट में 47.65 के औसत से 2192 रन हजारे ने बनाए जिसमें सात शतक और 9 अर्धशतक शामिल रहे. यही नहीं, 14 टेस्ट में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की. हजारे किसी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज रहे, उन्होंने जनवरी 1948 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 116 और दूसरी पारी में 145 रनों की पारी खेली थी.
बैडमिंटन कोर्ट पर ‘लव ऑल’, साथ खेले फिर बने ‘जीवनसाथी’, रोचक है लवस्टोरी
पी हेड्रेन : 45 वर्ष 151 दिन की उम्र में जड़ा शतक
इंग्लैंड के पेटसी हेंड्रेन (Patsy Hendren) वर्ष 1920 से 1935 के बीच इंग्लैंड के लिए 51 टेस्ट खेले. 31 वर्ष 316 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले हेंड्रेन ने 51 टेस्ट में 47.63 के औसत से 3525 रन बनाए जिसमें 7 शतक और 21 अर्धशतक रहे, इस दौरान नाबाद 205 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. यही नहीं, हेंड्रेन टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज बैटर हैं. उन्होंने जुलाई 1934 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेनचेस्टर में जब शतक जड़ा तब उनकी उम्र 45 वर्ष 151 दिन थी. सबसे अधिक उम्र में टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही जैक हॉक्स के नाम पर है जिन्होंने मार्च 1929 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 वर्ष 82 दिन की उम्र में सैकड़ा लगाया था.
नाइट क्लब में भेंट, टी20 शैली में प्यार और फिर..हार्दिक-नताशा की लवस्टोरी
जैक राइडर : लगातार 6 पारियों में अर्धशतक लगाए
माइकल हसी की तरह ऑस्ट्रेलिया के जैक राइडर (Jack Ryder) ने भी 30 वर्ष की उम्र के बाद टेस्ट करियर का आगाज किया और 20 टेस्ट में 51.62 की औसत से 1394 रन बनाए. 1920 से 1929 तक टेस्ट क्रिकेट खेले राइडर का टॉप स्कोरर नाबाद 201 रन है. लगातार छह पारियों में 50 रन या इससे अधिक का स्कोर उनके नाम पर दर्ज है.
मजहब की दीवार बनी थी अड़चन, ‘चक दे इंडिया’ गर्ल ने ‘जेड’ को किया था ‘बोल्ड’
सईद अजमल : फिरकी से दिग्गज बैटर भी रहे परेशान

सईद अजमल (Saeed Ajmal) की गिनती पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में की जाती थी. सचिन तेंदुलकर सहित दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाज, अजमल की गेंदों का सामना करने में असहज रहे. 24 अक्टूबर 1977 को जन्मे सईद ने 4 जुलाई 2009 को 31 वर्ष, आठ माह और 10 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया. वनडे और टी20I में भी अजमल का डेब्यू 30 वर्ष के बाद हुआ. ऑफ स्पिनर अजमल तीनों फॉर्मेट में कामयाब रहे. 35 टेस्ट में 28.10 के औसत से 178, 113 वनडे में 22.72 के औसत और 4.18 की इकोनॉमी से 184 और 64 टी20 में 17.83 के औसत और 6.36 की इकोनॉमी से 85 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं. महज 29 टेस्ट में 150 टेस्ट विकेट के आंकड़े को छूने वाले अजमल के करियर का विवादों के बीच अंत हुआ. संदिग्ध एक्शन के कारण उन्हें बॉलिंग से बैन कर दिया गया.
.
Tags: Cricket, Saeed Ajmal, Test cricket, Vijay hazare
FIRST PUBLISHED : February 15, 2024, 21:40 IST
[ad_2]
Source link