Home Sports रोहित शर्मा का एक और कमाल, भारतीय दबंगों की खास लिस्ट में बनाई जगह, दादा को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा का एक और कमाल, भारतीय दबंगों की खास लिस्ट में बनाई जगह, दादा को पीछे छोड़ा

0
रोहित शर्मा का एक और कमाल, भारतीय दबंगों की खास लिस्ट में बनाई जगह, दादा को पीछे छोड़ा

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ (India vs England) तीसरे टेस्ट मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. उन्होंने राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में तब 131 रन की बेहतरीन पारी खेली, जब भारतीय टीम 33 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दबाव के इन पलों से पहले भारत को आजाद कराया और फिर टेस्ट करियर का 11वां शतक ठोक दिया. रोहित इस दौरान भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दिग्गज कप्तान को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर भी आ गए.

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का यह 57वां मैच है. उन्होंने इससे पहले खेले 56 टेस्ट मैच में 44.50 की औसत 10 शतकों की मदद से 3827 रन बनाए थे. अपने 57वें टेस्ट मैच में शतक मारकर उन्होंने यह आंकड़ा और बेहतर कर लिया है. अब उनके नाम 57 टेस्ट मैच में 45.49 की औसत और 11 शतकों की मदद से 3958 रन हो गए हैं. रोहित शर्मा ने 262 वनडे में 10709 और 151 टी20 इंटरनेशनल मैच में 3974 रन भी बनाए हैं. इस तरह उनके नाम अब कुल 18,641 रन हो गए हैं.

रोहित शर्मा इसके साथ ही भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने राजकोट टेस्ट की अपनी बेहतरीन पारी के दौरान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को पीछे छोड़ दिया है. गांगुली के नाम 424 मैच (तीनों फॉर्मेट) में 18575 रन दर्ज हैं.

Tags: India Vs England, Number Game, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here