[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले कुछ मुकाबलों में शांत रहने के बाद एक बार फिर से अपना दम दिखाया है. इंग्लैड के खिलाफ मुश्किल में फंसी टीम के लिए शानदार शतक जमाया. राजकोट में खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने आलोचकों को 11वें टेस्ट शतक से जवाब दिया.
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए टीम को एक के बाद एक तीन झटके देते हुए भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और फिर रजत पाटीदार सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे. लगातार विकेट गिरने के बाद एक छोर को कप्तान रोहित शर्मा ने थाम कर रखा और रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को संभाला.
रोहित शर्मा ने ठोकी सेंचुरी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मे पिछले मैच में फ्लॉप होने के बाद एक दमदार पारी खेली. मुश्किल में फंसी टीम के लिए इस धुरंधर ने 71 बॉल पर 8 चौके जमाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद भी पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा. भारत ने महज 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लिहाजा उन्होंने संयम भरी पारी खेलते हुए 157 गेंद का सामना कर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया.
रोहित शर्मा का 47वां शतक
टीम इंडिया के इस धुरंधर बैटर ने मुश्किल में फंसी टीम के लिए एक बेहद शानदार पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में अपना 11वां जबकि इंटरनेशनल करियर का 47वां शतक पूरा किया. रोहित शर्मा के नाम टेस्ट में 11, वनडे 31 और टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक हैं.
.
Tags: India Vs England, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : February 15, 2024, 14:38 IST
[ad_2]
Source link