Home World Anthony Albanese : मुझे पार्टनर मिल गया, ऑस्‍ट्रेलिया के PM एंथोनी को 60 की उम्र में हुआ प्‍यार, वैलेंटाइन डे पर की सगाई

Anthony Albanese : मुझे पार्टनर मिल गया, ऑस्‍ट्रेलिया के PM एंथोनी को 60 की उम्र में हुआ प्‍यार, वैलेंटाइन डे पर की सगाई

0
Anthony Albanese : मुझे पार्टनर मिल गया, ऑस्‍ट्रेलिया के PM एंथोनी को 60 की उम्र में हुआ प्‍यार, वैलेंटाइन डे पर की सगाई

[ad_1]

Australia:  14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को दुनिया भर में प्रेमी जोड़ों के बीच रौनक देखने को मिलती है. भारत के मित्र देश ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज (Anthony  Albanese) के लिए भी यह खास दिन और खास बन गया. 60 साल के एंथोनी अल्बानीज ने बुधवार(14 फरवरी) को अपनी प्रेमिका जोडी हेडन (Jodie Haydon) के साथ सगाई कर ली. उन्‍होंने खुद सोशल मीडिया पर सगाई करने की जानकारी दी है.

 

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्‍स हेंडल से मंगेतर के साथ हाथों में हाथ डाले वीडियो साझा किया. एक मिनट 26 सेकंड के वीडियो में पीएम एंथोनी अल्बानीज को मुस्कुराते और थोड़े शर्मीले अंदाज में जोडी हेडन के साथ देखा जा सकता है. इस दौरान उन्‍होंने कहा, “इस खबर को लोगों के साथ साझा करने में सक्षम होना बहुत खुशी की बात है. यह अद्भुत है कि मुझे एक ऐसा साथी मिला है, जिसके साथ मैं अपना शेष जीवन बिताना चाहता हूं.”

 

माना जा रहा है कि अल्बानीज पीएम के पद पर रहते हुए सगाई करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई के पहले प्रधानमंत्री हैं. 2020 में मेलबर्न बिजनेस डिनर में उनकी हेडन से मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे प्‍यार में बदल गई. पहला कार्यकाल पूरा कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्यार के इजहार की तारीख और स्थान दोनों की योजना बनाई थी और तो और हेडन की हीरे की अंगूठी को डिजाइन करने में भी उन्होंने मदद की लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि ऑस्ट्रेलिया के अगले चुनाव की तारीख तय होने से पहले शादी हो पाएगी या नहीं. 

 

ऑस्‍ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने दोनों के लिए एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “प्यार एक खूबसूरत चीज है. मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं!” अल्बानीज़ ने वीडियो में इस बात का खुलासा किया कि “हर चीज में बहुत सारी योजनाएं और विचार किए गए. खासतौर पर वेलेंटाइन डे की तारीख को चुनने को लेकर और अंगूठी जिसे डिज़ाइन करने में मैंने मदद की.”

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here