[ad_1]
09:36 AM, 15-Feb-2024

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा जवाहर चौक के पास की है। दोनों युवक बाजार की ओर बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालें की पहचान थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ गांव निवासी पुट्टू सिंह उर्फ नवीन सिंह के पुत्र छोटू (22) और राधेश्याम शुक्ला के पुत्र विजय (21) के रूप में हुई है।
09:02 AM, 15-Feb-2024
सीतामढ़ी में सरपंच की पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली
सीतामढी के बेलसंड में सरपंच की पत्नी को अपराधियों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। आननफानन में अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड लाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। जख्मी की पहचान कंसार पंचायत के सरपंच पड़राही निवासी नशरुद्दीन हैदर शाह की पत्नी खैरा खातुन (55) के रूप में की गयी है। उधर, गोलीबारी की सूचना के बाद सरपंच के समर्थक व परिजन आरोपित के घर की घेराबंदी कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि पूर्व विवाद में सरपंच की पत्नी को गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
08:35 AM, 15-Feb-2024
Bihar News Live: 2024 बोर्ड परीक्षा आज से, कई नियम बदले; भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंच रहे राहुल गांधी
ठंड बढ़ी हुई है। कोहरे के कारण गाड़ियां धीमी चल रही हैं। इसी में सुबह नौ बजे बिहार में 2024 की बोर्ड परीक्षा, यानी मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें जूते-मोजे पहनने पर रोक तो है ही, यह सख्ती भी की गई है कि सुबह नौ बजे के बाद पहली पाली की परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा। दीवार फांदकर या गेट से कूदकर परीक्षा देने पर दो साल के लिए बैन कर देने का डर है।
[ad_2]
Source link