Home Breaking News Delhi Traffic Jam: गाजीपुर बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, सील बॉर्डरों ने बढ़ाई परेशानी, जानें ट्रैफिक रूट प्लान

Delhi Traffic Jam: गाजीपुर बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, सील बॉर्डरों ने बढ़ाई परेशानी, जानें ट्रैफिक रूट प्लान

0
Delhi Traffic Jam: गाजीपुर बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, सील बॉर्डरों ने बढ़ाई परेशानी, जानें ट्रैफिक रूट प्लान

[ad_1]

Delhi Traffic advisory Today enter and exit through these routes After sealed borders in Delhi

दिल्ली ट्रैफिक लाइव अपडेट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


Delhi Traffic Advisory Today: न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर सरकार से वार्ता असफल होने के बाद किसानों ने दिल्ली की ओर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। लेकिन किसानों को रोकने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।

दिल्ली के बॉर्डरों पर ट्रैफिक अपडेट

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर जाम लग गया है। ऑफिस टाइमिंग के दौरान दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर जाम लग गया है। जिसकी वजह से ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर 16 फरवरी को किसान आंदोलन को लेकर सड़क पर बैरिकेडिंग की वजह से जाम लग गया है।

किसानों को दिल्ली पहुंचने में एक से दो दिन का समय लग सकता है, लेकिन किसानों के पहले मुसीबत दिल्ली पहुंच चुकी है। यूपी गेट पर बैरिकेडिंग के कारण ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि एनएच-44 पर सिंघू बॉर्डर यातायात के लिए यात्रियों को परेशानी होगी। इसलिए मार्ग परिवर्तन और वैकल्पिक मार्गों को चुनें।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here