Home Sports Ind vs Eng: धोनी के होम टाउन में चौथा टेस्ट 23 फरवरी से, महज 400 रुपए में लें मैच का मजा, जानें डिटेल

Ind vs Eng: धोनी के होम टाउन में चौथा टेस्ट 23 फरवरी से, महज 400 रुपए में लें मैच का मजा, जानें डिटेल

0
Ind vs Eng: धोनी के होम टाउन में चौथा टेस्ट 23 फरवरी से, महज 400 रुपए में लें मैच का मजा, जानें डिटेल

[ad_1]

रांची. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में होना है. रांची में होने वाले इस आयोजन को लेकर झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर JSCA की ओर से टिकट की जारी कर दी गई है. JSCA की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी कर सभी सदस्यों के लिए कंप्लीमेंट्री टिकट और आम दर्शकों के लिए टिकट की दर की जानकारी शेयर की गई है. साथ ही टिकट की दर भी जारी कर दी गयी है.

JSCA में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 से 27 फरवरी तक JSCA में खेला जाएगा. टेस्ट
JSCA के सदस्यों के कंप्लीमेंट्री टिकट के लिए सूचना जारी करते हुए बताया कि स्टेडियम के विंग A, B, C, D के लिए टिकट दर जारी किया गया है. विंग A का लोअर टियर 400/, विंग B का 500/ प्रतिदिन, विंग C का लोअर टियर 400/, विंग D का 500/ प्रतिदिन, अमिताभ चौधरी पवेलियन के लिए भी टिकट दर जारी की गई है. प्रीमियम टेरेस 700/, प्रेसिडेंटस 2000/ प्रतिदिन वहीं हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 1500/ प्रतिदिन, कॉर्पोरेट बॉक्स- 1200/ प्रतिदिन के हिसाब से है.

इसके अलावा दर्शक अपनी टिकटों की ऑनलाइन भी बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए लिंक जारी कर दिया गया है. दर्शक मैच के लिए अपना टिकट jscackt@gmail.com पर जाकर बुक कर सकते है. आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस समय भारत दौरे पर है. सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं जिसमें तीसरा टेस्ट गुरुवार से राजकोट में होने जा रहा है, वहीं चौथा टेस्ट मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा.

पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड की टीम 1-1 से बराबरी पर चल रही है. पहला टेस्ट इंग्लैंड जबकि दूसरा टेस्ट टीम इंडिया ने जीता था. राजकोट टेस्ट जीत कर टीम इंडिया सीरीज में बढ़त लेने की कोशिश करेगी.

Tags: IND vs ENG, IND vs ENG Live Streaming, Ind vs eng test, Jharkhand news, Ranchi news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here