[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव
सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने किया डेब्यू
रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की वापसी
नई दिल्ली. सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का इंतजार खत्म हो गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत के दो खिलाड़ी सरफराज खान और ध्रुव जुरेल डेब्यू कर रहे हैं. सरफराज खान को अनिल कुंबले टेस्ट कैप सौंपी. जबकि ध्रुव जुरेल को पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने टेस्ट कैप दी.
भारतीय टीम राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव के साथ उतरी है. सरफराज खान और ध्रुव जुरेल टेस्ट करियर का आगाज कर रहे हैं. रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे हैं. जडेजा चोट की वजह से पिछला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. सिराज को पिछले मैच में रेस्ट दिया गया था.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया. टॉस जीतना भारत के लिए फायदे की बात हो सकती है क्योंकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वे पहले बैटिंग करते. दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने कहा कि यह पिच पिछले दो मैच से बेहतर है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर निक नाइट ने भी पिच को स्पोर्टिंग बताया.
भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद, मार्क वुड।
.
Tags: India Vs England, Sarfaraz Khan
FIRST PUBLISHED : February 15, 2024, 09:12 IST
[ad_2]
Source link