[ad_1]

सीएम सिद्धारमैया।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नाटक में दो भाजपा विधायकों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है और पूछा है कि क्या जय श्री राम का नारा लगाना अलोकतांत्रिक है? वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार किया है और आरोप लगाया है कि भाजपा नेता राज्य में सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं।
भाजपा ने सरकार पर लगाए आरोप
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि ‘क्या जय श्री राम के नारे लगाना लोकतंत्र विरोधी है? सिद्धारमैया के नेतृत्व में भगवान राम का नाम सुनते ही वे (कांग्रेस) परेशान हो जाते हैं…वे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीद छोड़ चुके हैं और यही वजह है कि वे जल्दबाजी दिखा रहे हैं और भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रहे हैं।’
#WATCH | Bengaluru: On BJP leaders being booked in Mangalore, Karnataka BJP President BY Vijayendra says, “Is sloganeering of Jai Shri Ram anti-democratic? Under the leadership of Siddaramaiah, just by hearing Lord Ram, they are getting disturbed… They are totally losing hope… pic.twitter.com/RcZOQMAQ4d
[ad_2]
Source link