[ad_1]

priyanka gandhi
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।
[ad_2]
Source link