[ad_1]

राज्यसभा चुनाव
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
देश में आगामी दिनों में 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। चुनाव 27 फरवरी को होंगे जिसके लिए 15 फरवरी तक नामांकन होना है। इनमें से 28 वो सीटें हैं जिनमें अभी भाजपा के सांसद है। हालांकि, इनमें से अब तक केवल चार लोगों को ही भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
धर्मेंद्र प्रधान और भूपेन्द्र यादव जैसे सात केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और निवर्तमान राज्यसभा सांसदों को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उनमें से कई लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
[ad_2]
Source link