Home World Robotic Surgery: सर्जिकल रोबोट ने मरीज की आंत में किया छेद, ऑपरेशन में सुगर पेशेंट महिला की मौत; दर्ज हुआ केस

Robotic Surgery: सर्जिकल रोबोट ने मरीज की आंत में किया छेद, ऑपरेशन में सुगर पेशेंट महिला की मौत; दर्ज हुआ केस

0
Robotic Surgery: सर्जिकल रोबोट ने मरीज की आंत में किया छेद, ऑपरेशन में सुगर पेशेंट महिला की मौत; दर्ज हुआ केस

[ad_1]

Surgical robot kills cancer patient: पति-पत्नी जीवन की गाड़ी के दो पहिए हैं. जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ है. ये जानने के बावजूद अगर किसी की लापरवाही से हुई मौत के चलते कोई जोड़ा बिखर जाए तब ये दुखद स्थिति असहज कर देती है. कुछ ऐसे ही मामले में एक अमेरिकी शख्स ने अपनी पत्नी की गलत सर्जरी से हुई मौत के बाद अस्पताल पर मुकदमा ठोका है. मामला अमेरिका का है. जहां कानून सख्त हैं. बड़े और रसूखदार लोगों को भी सजा मिल जाती है. यही वजह है कि इस अस्पताल का मालिक अरबपति होने के बावजूद परेशान हैं. हॉस्पिटल प्रबंधन रोज रोज कोर्ट के चक्कर काट रहा है.

विऑन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला का नाम सैंड्रा सुल्टज़र था. उनके पति और पत्नी के गम में डूबे विधुर का नाम हार्वे सुल्त्ज़र है. जिन्होंने अपनी पत्नी की लापरवाही से हुई मौत के लिए 75,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक के मुआवजे की मांग की है.

रोबोट सर्जन फेल

हार्वे सुल्टज़र (Harvey Sultzer) ने 6 फरवरी को इंटुएटिव सर्जिकल (IS) के खिलाफ केस किया. हार्वे का आरोप है कि IS के सर्जिकल रोबोट द्वारा किए गए प्रोसेस के बाद उनकी पत्नी की तबीयत सुधरने के बजाए बिगड़ने लगी. हार्वे ने रोबोट का नाम da Vinci robot बताया है, जो एक मल्टी आर्म, रिमोट से चलता है. उसे ये बताया गया था कि जहां डॉक्टर्स के हाथ नहीं पहुंच सकते हैं, वहां इस रोबोट के हाथ जा सकते हैं. ऐसे में सर्जरी के 100% सफल होने के चांस ज्यादा है. क्योंकि मरीज के शरीर में छोटे-छोटे चीरे लगाकर सर्जन की मदद की जा सकती है. कुछ ऐसी ही सर्जरी के लिए इस रोबोट सर्जन को बनाया गया था.

पीड़ित पति का दावा है कि ऑपरेशन के दौरान रोबो सर्जन ने अनजाने में उनकी पत्नी की छोटी आंत में एक छेद कर दिया था. ऑपरेशन के बाद, सैंड्रा को पेट में दर्द होता रहा. उसे फीवर आने लगा और फिर फरवरी 2022 में उनकी मौत हो गई.

सुगर से पीड़ित थी महिला?

वहीं एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पति ने ये आरोप भी लगाया है कि डॉक्टर को पता था कि उसकी पत्नी को इन्सुलेशन संबंधी दिक्कत थी. इसका ध्यान भी सर्जरी के दौरान नहीं रखा गया. वहीं रोबो सर्जन बनाने वाली कंपनी पर ये आरोप भी लगा है कि ये रोबोट उन अस्पतालों को भी धड़ल्ले से बेचे जाते हैं, जिनके पास रोबोटिक सर्जरी कराने वाला कुशल ट्रेंड स्टाफ और निगरानी करने वाले डॉक्टर नहीं है. ऐसे में रोबोटिक सर्जरी कराने वालों का भगवान ही मालिक है. यही वजह है कि मामला कोर्ट में है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here