Home Sports खराब फॉर्म की वजह से टीम से निकाला गया, अब 6 विकेट लेकर मचाया हाहाकार

खराब फॉर्म की वजह से टीम से निकाला गया, अब 6 विकेट लेकर मचाया हाहाकार

0
खराब फॉर्म की वजह से टीम से निकाला गया, अब 6 विकेट लेकर मचाया हाहाकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाए
खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं शार्दुल

नई दिल्ली. टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ गेंदबाजी में कहर बरपाया है. शार्दुल ने मुंबई की ओर से खेलते हुए असम की पहली पारी में 6 विकेट झटक लिए. भारतीय ऑलराउंडर की घातक गेंदबाजी के सामने असम के बल्लेबाज आसानी से घुटने टेकते चले गए. नतीजतन डेनिस दास की कप्तानी वाली असम टीम 100 रन भी नहीं बना पाई और 84 रन पर ढेर हो गई. आईपीएल से पहले शार्दुल की गेंदबाजी में इस तरह की धार देखकर उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स भी राहत की सांस ली होगी. क्योंकि शार्दुल को साउथ अफ्रीका दौरे पर एक टेस्ट मैच के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था. सेंचुरियन टेस्ट में वह सिर्फ एक विकेट ले पाए थे.

32 वर्षीय शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने मुंबई बनाम असम (Mumbai vs Assam) मैच के पहले दिन 10.1 ओवर की गेंदबाजी में 21 रन देकर 6 विकेट निकाले. इस दौरान उनकी इकॉनोमी 2.06 रही. असम के सिर्फ 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. कप्तान भी डबल डिजिट में पहुंचने में असफल रहे. टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद शार्दुल अब रणजी में फॉर्म की तलाश में हैं. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला था.

WPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी… 22 साल की बैटर ने सबसे तेज पिच पर जड़ी डबल सेंचुरी

वो दबाव में आ जाएगा…बेटे के डेब्‍यू पर नहीं था जाने का इरादा, SKY ने ऐसा क्‍या कहा? रातों-रात पहुंच गए राजकोट

छत्तीसगढ़ के खिलाफ विकेट को तरस गए थे शार्दुल
शार्दुल ठाकुर को छत्तीसगढ़ के खिलाफ पिछले मैच में एक अदद विकेट के लिए तरसना पड़ा. लेकिन अब वह लय में आते हुए दिखाई दे रहे हैं. रणजी ट्रॉफी (Ranii Trophy) के बाद शार्दुल को आईपीएल में खेलना है. वह सीएसके की ओर से पहले भी खेल चुके हैं. आईपीएल के आगामी सीजन में भी शार्दुल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके की ओर से खेलेंगे. शार्दुल भारत की ओर से 11 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

शार्दुल ठाकुर का इंटरनेशनल करियर
टेस्ट मैचों में शार्दुल ठाकुर के नाम 331 रन दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी से 31 विकेट चटकाए हैं जबकि वनडे में 329 रन के साथ 65 विकेट ले चुके हैं. टी20 में वह 69 रन बनाने के साथ साथ 33 शिकार कर चुके हैं.

Tags: Assam, Ranji Trophy, Shardul thakur



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here