[ad_1]
मुंबई. टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे टीम से बाहर हुए ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. शार्दुल ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में महज 21 रन देकर छह विकेट चटकाए. शार्दुल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने विपक्षी असम टीम को लंच के पहले 84 रनों पर ऑल आउट कर दिया.
इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही मुंबई ने अपने घरेलू मैदान बीकेसी पर खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी और तुषार देशपांडे ने कप्तान के निर्णय को सही ठहराते हुए आठ विकेट चटकाए. शार्दुल ने असम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ते हुए छह विकेट हासिल किए. तुषार देशपांडे और मोहित अवस्थी के खाते में एक-एक विकेट आए. फिरकी गेंदबाज शम्स मुलानी ने आठ रन देकर दो विकेट लिए.
असम के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज अभिषेक ठाकुरी ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. अभिषेक ने 46 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके जमाए. उनके अलावा साहिल जैन और अब्दुल कुरैशी ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. साहिल ने 12 और अब्दुल ने 15 रन का योगदान दिया.
बिहार क्रिकेट टीम के लिए आज बड़ा दिन, कोलकाता में हारे तो फिर मिलेगा 23 साल पुराना जख्म
मुंबई की टीम एलिट ग्रुप बी में छह मैचों के बाद 30 अंकों के साथ शीर्ष पर है. अब तक खेले गए मुकाबलों में मुंबई ने चार मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच ड्रा रहा है. एक मैच में मुंबई को पराजय का सामना करना पड़ा था.
.
Tags: Cricket news, Local18, Ranji Trophy, Shardul thakur
FIRST PUBLISHED : February 16, 2024, 13:05 IST
[ad_2]
Source link