Home Sports मां को रात भर नहीं आई नींद, पिता की आंखों से छलक पड़े आंसू, 23 साल बाद बेटे ने पूरा किया सपना

मां को रात भर नहीं आई नींद, पिता की आंखों से छलक पड़े आंसू, 23 साल बाद बेटे ने पूरा किया सपना

0
मां को रात भर नहीं आई नींद, पिता की आंखों से छलक पड़े आंसू, 23 साल बाद बेटे ने पूरा किया सपना

[ad_1]

हरिकांत शर्मा/आगरा: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. भारत की पहली पारी 445 रन पर खत्म हो गई. फिलहाल इंग्लैंड की पहली पारी जारी है. इस टेस्ट सीरीज में आगरा के होनहार विकेटकीपर और बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है. इधर, बेटा के टेस्ट कैप पहनते देखकर उनके माता-पिता भी भावुक हो गए. घर में खुशी का माहौल है. पहली पारी में ध्रुव ने शानदार 46 रनों की पारी खेली. कई पूर्व क्रिकेटर उनके टेम्परामेंट की लगातार तारीफ कर रहे हैं. इस बीच बेटे को टेस्ट मैच में खेलते देख पिता की आंखें भर आई.

ध्रुव जुरैल के पिता नेम सिंह जुरैल ने कहा कि उनके बेटे ने अच्छी पारी खेली है .उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका बेटा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेगा. डेब्यू में खिलाड़ी नर्वस होते हैं लेकिन मुझे दिखाई नहीं दिया कि ध्रुव नर्वस है. वह अपना नेचुरल गेम खेलता है. उसने कई छक्के भी मारे. बड़ी खुशी है कि बेटा टेस्ट सीरीज में शामिल हुआ है. उसे 312 नंबर मिला है, टोपी भी मिली है. यह पल उन्होंने कभी सोचा नहीं था. सुबह से ही वह उसकी लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे. मथुरा बांके बिहारी के दरबार में भी पूजा करने गए थे.

मां बोली- रात में नहीं आई नींद
ध्रुव की मां रजनी से जब पूछा गया कि उन्हें कितनी खुशी है तो उन्होंने बताया कि उन्हें पूरी रात नींद नहीं आई. सुबह उठते ही पूजा अर्चना करने में जुट गई. बेटे को टीवी पर खेलते हुए देखना उनका सपना था. जो आज पूरा हो गया. हालांकि वह ज्यादा देर तक टेस्ट मैच नहीं देख पाई क्योंकि बेटे को खेलते देख अलग सी घबराहट होती है कि कहीं आउट ना हो जाए. जब तक बेटा मैच खेलता रहा तब तक वह भगवान के सामने हाथ जोड़कर घर में ही पूजा करती रही. उनका सपना आज पूरा हो गया उनका बेटा टेस्ट मैच में खेल रहा है. जिसकी उन्हें बेहद खुशी है .

Tags: Cricket, India Vs England, Local18

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here